पटना छात्रसंघ चुनाव में पहली बार NSUI का अध्यक्ष पद पर कब्जा, शांतनु शेखर ने दर्ज की जीत

NSUI के शांतनु शेखर ने पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की. उन्होंने छात्र जदयू के उम्मीदवार प्रिंस कुमार को 950 मतों से पराजित किया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में NSUI ने पहली बार अध्यक्ष पद जीतकर ABVP को हराया है.
  • NSUI के शांतनु शेखर ने छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर जदयू के प्रिंस कुमार को 950 मतों से हराया.
  • महासचिव पद पर NSUI की खुशी कुमारी ने 553 वोटों से जीत हासिल की है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में NSUI को बड़ी सफलता मिली है. NSUI ने ABVP से अध्यक्ष पद छीना है. पटना विश्वविद्यालय में पहली बार NSUI अध्यक्ष पद पर चुनाव जीती है. NSUI ने अध्यक्ष और महासचिव पद पर जीत दर्ज की. NSUI के शांतनु शेखर ने पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की. उन्होंने छात्र जदयू के उम्मीदवार प्रिंस कुमार को 1496 मतों से पराजित किया.

पटना विश्‍वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में दो चुनाव से NSUI अध्यक्ष पद दूसरे नंबर पर रह रही थी. इस बार NSUI ने जीत दर्ज की है. महासचिव पद पर NSUI की खुशी कुमारी ने 553 वोट से जीत दर्ज की. वहीं उपाध्यक्ष पद पर शिफत फैज ने आयुष हर्ष को 68 वोटों से हराया तो संयुक्त सचिव पद पर अभिषेक शर्मा ने 392 वोट से जीत दर्ज की. 

पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के अंतिम परिणाम

अध्यक्ष - शांतनु शेखर, NSUI 

उपाध्यक्ष - शिफत फैज, निर्दलीय

महासचिव - खुशी कुमारी, NSUI 

संयुक्त सचिव - अभिषेक शर्मा, ABVP 

कोषाध्यक्ष - हर्षवर्धन, ABVP
 

विद्यार्थियों को एक हजार रुपए देने का वादा

NSUI के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी शांतनु शेखर ने आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को एक हजार रुपए प्रति माह देने का वादा किया था. यह वादा विमेंस कॉलेज के मिथक को तोड़ने में कामयाब रहा. पिछली बार ABVP ने विमेंस कॉलेज की छात्रा मैथिली मृणालिनी को उम्मीदवार बनाया था. विमेंस कॉलेज में हुई जबरदस्त पोलिंग से वे चुनाव जीत गई थी. इस बार भी ABVP ने यह प्रयोग दोहराया, लेकिन 1000 रुपए देने का वादा लड़कियों के वोट पर भारी पड़ गया. 

2019 के बाद फिर से पप्पू यादव बने किंगमेकर 

एनएसयूआई की जीत में पप्पू यादव फैक्टर की भी अहम भूमिका रही. 2019 में पप्पू यादव की पार्टी से अध्यक्ष पद का चुनाव जीत चुके मनीष यादव, 2018 के प्रत्याशी रहे गौतम आनंद समेत पप्पू यादव के कई करीबी नेता इस चुनाव में शांतनु के लिए कैंपेन कर रहे थे.

Advertisement

इसके अलावा पिछले दो चुनाव में शाश्वत शेखर और मनोरंजन राजा उम्मीदवार रहे थे और दोनों ने जदयू और ABVP के प्रत्याशी को कड़ी टक्कर दी थी. इस बार यह सभी छात्र नेता शांतनु के लिए प्रचार कर रहे थे. 
 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | West Bengal Election 2026:'Axis' का EXIT POLL से इनकार क्यों?प्रदीप गुप्ता ने बताई वजह