राजनीतिक यात्राओं से बनी अलग पहचान, अब एक और यात्रा? नीतीश की नई पहल पर बिहार की निगाहें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार से अपनी 'समृद्धि यात्रा' फिर से शुरू करेंगे. समृद्धि यात्रा 16 जनवरी को पश्चिम चंपारण जिले से शुरू की गई थी, लेकिन बिहार विधानसभा के बजट सत्र के कारण इसे रोकना पड़ा.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
नीतीश कुमार सोमवार से अपनी 'समृद्धि यात्रा' फिर से शुरू करेंगे
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • CM नीतीश ने बिहार में वर्षों से विभिन्न यात्राओं के माध्यम से जनता से संवाद और विकास कार्यों की समीक्षा की
  • नीतीश की यात्राओं ने अधिकारियों पर कार्यो को सही ढंग से पूरा करने का दबाव बनाया और जनता को संवाद का मौका दिया
  • नीतीश की विकास यात्रा से लेकर अधिकार और समाधान यात्राओं तक हर यात्रा का अलग उद्देश्य रहा है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:

बिहार की राजनीति में जब भी यात्राओं की बात होती है, तो सबसे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम आता है. पिछले कई सालों में उन्होंने अलग-अलग नामों से राज्यभर में कई यात्राएं की हैं. इन यात्राओं के माध्यम से उन्होंने कभी विकास कार्यों की समीक्षा की, तो कभी सीधे जनता से संवाद किया. लेकिन इस बार जो यात्रा शुरू होने जा रही है, उसे राजनीतिक तौर पर बहुत खास माना जा रहा है. राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि यह नीतीश कुमार की सक्रिय राजनीति की आखिरी बड़ी यात्रा हो सकती है.

नीतीश की यात्राएं लोगों से जुड़ने का जरिया

उम्र और बदलते राजनीतिक हालात के बीच नीतीश कुमार की इस यात्रा को उनके लंबे राजनीतिक सफर के एक अहम पड़ाव के रूप में देखा जा रहा है. दरअसल नीतीश कुमार ने अपनी राजनीति में यात्राओं को एक मजबूत माध्यम बनाया. वे अक्सर जिलों और गांवों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनते रहे हैं और सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत देखते रहे हैं. इससे एक तरफ लोगों को मुख्यमंत्री से सीधे अपनी बात कहने का मौका मिला, वहीं अधिकारियों पर भी काम ठीक से करने का दबाव बना. यही वजह रही कि उनकी यात्राओं को प्रशासनिक और राजनीतिक दोनों रूप से महत्वपूर्ण माना जाता रहा है.

नीतीश कुमार की यात्राओं का सिलसिला वर्ष 2009 में विकास यात्रा से शुरू हुआ था. उस समय उन्होंने राज्य के कई जिलों का दौरा कर विकास योजनाओं की समीक्षा की थी. इसके बाद उन्होंने प्रवास यात्रा, सेवा यात्रा, विश्वास यात्रा, अधिकार यात्रा, संपर्क यात्रा और समाधान यात्रा जैसे कई कार्यक्रम किए, उनकी हर यात्रा का उद्देश्य अलग रहा. कहीं विकास योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाना था, तो कहीं जनता से सीधे सुझाव लेकर सरकार के कामकाज को बेहतर बनाना था.

अधिकार यात्रा में विशेष राज्य के लिए जुटाया समर्थन

अधिकार यात्रा के दौरान उन्होंने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर जनता के बीच समर्थन जुटाने की कोशिश की थी. वहीं समाधान यात्रा में उन्होंने जिलों में जाकर सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए. इन यात्राओं ने उन्हें लगातार जनता के बीच बनाए रखा और उनकी पहचान एक ऐसे नेता के रूप में बनी जो जमीन पर जाकर हालात देखना पसंद करते हैं.

ये भी पढ़ें ; कुर्सी छोड़ने से पहले नीतीश का 'फिनिशिंग टच', पटना घाट और मालसलामी में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण

आने वाली राजनीति यात्रा का क्या मकसद

अब जो यात्रा शुरू होने जा रही है, उसे कई लोग उनकी आखिरी राजनीतिक यात्रा के रूप में देख रहे हैं. इसकी एक वजह यह भी है कि इसी समय उनके बेटे निशांत कुमार ने भी सार्वजनिक रूप से राजनीति में दिलचस्पी दिखानी शुरू की है. अब तक राजनीति से दूर रहने वाले निशांत कुमार का अचानक सक्रिय होना इस बात का संकेत माना जा रहा है कि जनता दल यूनाइटेड में नई पीढ़ी को आगे लाने की तैयारी हो सकती है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अगर यह यात्रा सच में नीतीश कुमार की आखिरी बड़ी राजनीतिक यात्रा साबित होती है, तो इसका एक संदेश यह भी होगा कि वे अपनी राजनीतिक शैली और अनुभव को आगे बढ़ाना चाहते हैं.

Advertisement

नीतीश का रास्ता नई पीढ़ी के लिए क्यों खास

बिहार की राजनीति में जनता के बीच जाकर संवाद करने की जो परंपरा उन्होंने बनाई, वही रास्ता अब नई पीढ़ी के लिए भी महत्वपूर्ण हो सकता है. कुल मिलाकर यह यात्रा सिर्फ एक सरकारी कार्यक्रम नहीं है, बल्कि बिहार की राजनीति में एक अहम संकेत भी मानी जा रही है. एक तरफ यह नीतीश कुमार के लंबे राजनीतिक जीवन की झलक दिखाती है, तो दूसरी तरफ यह भी संकेत देती है कि आने वाले समय में राज्य की राजनीति में एक नई पीढ़ी की भूमिका बढ़ सकती है. इसलिए इस यात्रा पर बिहार की राजनीति की नजरें टिकी हुई हैं.

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: अमेरिका से लंबी लड़ाई लड़ेगा ईरान? | Iran War News | Mic On Hai