​'अरे कहां जा रही हो... बंद कर दें क्या?' : जानिए बेगूसराय में मंच पर ही क्यों भड़क गए CM नीतीश; VIDEO

कार्यक्रम में नीतीश कुमार न सिर्फ अपने बयानों, बल्कि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति अपने स्नेह को भी खुलेआम प्रदर्शित करते दिखाई दिए. इसे देखते हुए लोगों ने सम्राट चौधरी को अगले मुख्यमंत्री के रूप में देखने के कयास लगाने शुरू कर दिए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बेगूसराय में समृद्धि यात्रा के तहत लगभग चार सौ योजनाओं का उद्घाटन किया.
  • कार्यक्रम के दौरान नीतीश ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति अपने गहरे स्नेह का सार्वजनिक प्रदर्शन किया.
  • मंच संचालक ने इस कार्यक्रम को नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री के रूप में अंतिम कार्यक्रम के रूप में घोषित किया था.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बेगूसराय:

बिहार के सीएम नीतीश कुमार अपने बयानों और हाव-भाव के कारण अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. बेगूसराय में भी उन्होंने भीड़ के बीच चलते हुए कुछ ऐसा कह दिया, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है. नीतीश कुमार शनिवार को ‘समृद्धि यात्रा' के तहत बेगूसराय आए थे, जहां उन्होंने लगभग 376 करोड़ रुपये की करीब 400 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.

बरौनी प्रखंड के बियाडा कैंपस में आयोजित इस कार्यक्रम में नीतीश कुमार न सिर्फ अपने बयानों, बल्कि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति अपने स्नेह को भी खुलेआम प्रदर्शित करते दिखाई दिए. इसे देखते हुए लोगों ने सम्राट चौधरी को अगले मुख्यमंत्री के रूप में देखने के कयास लगाने शुरू कर दिए.

कार्यक्रम में जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेगूसराय पहुंचे, तो मंच संचालक ने भी यह घोषणा कर दी कि यह उनके मुख्यमंत्री के तौर पर अंतिम कार्यक्रम है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने भाषण के दौरान उस समय चर्चा में आ गए जब कुछ महिलाएं भाषण के बीच से ही जाने लगीं. जैसे ही नीतीश कुमार की नजर उन पर पड़ी, वे नाराज़ हो गए और बोले, “अरे, कहां जा रही हैं? हम बंद कर दें? हम तो देख रहे थे, पहले उधर से भी जा रही थीं. सब भागिएगा तो हम छोड़ देंगे? यहां सब कुछ है, फिर भागते क्यों हो? सब जानोगे तभी तो समझोगे!”

Advertisement

इतना ही नहीं, भाषण समाप्त होने के बाद नीतीश कुमार ने लोगों से कहा, “एक मिनट रुकिए.” इसके बाद वह मंच से उतरते हुए सम्राट चौधरी के पास गए, उनका हाथ पकड़ा और फिर जनता की ओर हाथ हिलाया. नीतीश कुमार की इस गतिविधि को लेकर बाद में लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. कोई सम्राट चौधरी को अगला मुख्यमंत्री बताने लगा, तो कोई इसे ‘सम्राट प्रेम' का नाम देने लगा.

ये भी पढ़ें :  होर्मुज में अब 'महायुद्ध'! अमेरिका ने अपने सबसे खतरनाक मरीन कमांडो को उतारा, क्या शुरू होगा ग्राउंड ऑपरेशन

Advertisement


 

Featured Video Of The Day
PM Modi In Assam: North East को Congress ने दिल्ली और दिल से दूर रखा, Silchar Rally में बोले PM मोदी
Topics mentioned in this article