बिहार की राजनीति में जादू-टोना कराने का नीतीश का लालू पर आरोप, RJD प्रमुख के समर्थन में उतरे शिवानंद तिवारी

नीतीश के अनुसार इसके बाद लालू यादव ने मजाक-मजाक में खुद भी यह माना था कि उन्होंने ये सब किया था.

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ राजद प्रमुख लालू यादव. (फाइल फोटो)
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • लालू यादव पर नीतीश कुमार का आरोप
  • नीतीश कुमार ने पुरानी बातों का किया जिक्र
  • लालू के समर्थन में उतरे शिवानंद तिवारी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:

बिहार में नए साल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अनौपचारिक बातचीत ने विवाद खड़ा कर दिया है. साल के पहले दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बातचीत के क्रम में मुख्यमंत्री आवास (1, अणे मार्ग) का ज़िक्र करते हुए कहा कि जब लालू-राबड़ी यहां से दूसरे घर में शिफ्ट हुए थे तब जादू-टोना करने के बहाने जगह-जगह पुरिया छोड़ दिया था. नीतीश के अनुसार इसके बाद लालू यादव ने मजाक-मजाक में खुद भी यह माना था कि उन्होंने ये सब किया था.

'भूतों' की वजह से तेजप्रताप यादव ने खाली किया सरकारी बंगला

अब इसपर जवाब देने का ज़िम्मा उठाया राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने. उन्होंने कहा कि लालूजी ने एक मर्तबा मुझे बताया था कि पटना के दरभंगा हाउस के काली मंदिर में नीतीश कुमार ने मारक पूजा करवाया था. यह पूजा लालू यादव को लक्ष्य करके कराया गया था. वहां के पुजारी ने सुन लिया कि यह पूजा लालू जी को नुक़सान पहुंचाने के लिए कराया जा रहा है. उस पुजारी ने इसकी जानकारी लालू जी को पहुंचा दी. शायद लालूजी की ओर से भी उसके लिए इंतज़ाम किया गया था. चुकी मुझे इन चीजों पर विश्वास नहीं है, इसलिए यह बात मेरे स्मृति से उतर गई थी. नीतीश जी की भूत वाली बात से यह कहानी अचानक स्मरण में आ गई.

तो अब तेजस्वी रहेंगे लालू यादव और राबड़ी देवी से दूर, जानें क्या है मामला

Advertisement

शिवानंद के बयान के बाद अब इस पूरे विवाद में बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी कूद गए. उन्होंने कहा कि नया साल बिहार के लिए विधानसभा चुनाव का वर्ष है, इसलिए सभी नागरिकों को हर तरह के दुष्प्रचार, अफवाह, तथ्यहीन बयानबाजी और अंधविश्वास में भरोसा करने वालों से लगातार सावधान रहने की जरूरत है.

बंगले में और रहने देने की लालू की अपील सरकार ने ठुकराई

Advertisement

सुशील मोदी ने कहा कि बिहार में 15 साल राज करने वाले लालू प्रसाद को जब जनता ने सत्ता से बाहर किया था, तब काफी दिनों तक उन्होंने मुख्यमंत्री आवास नहीं छोड़ा और नीतीश कुमार को सर्किट हाउस से सरकार चलानी पड़ी थी. जाते समय लालू प्रसाद मिट्टी तक ले गए थे. भूत-प्रेत और तंत्र-मंत्र को मानने वाले लालू प्रसाद ने बाद में एक तांत्रिक को पार्टी का उपाध्यक्ष तक बना दिया था. जिन्हें जनता पर भरोसा नहीं, वे राज्य का भला क्या करेंगे?

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Raghav Chaddha Join BJP: BJP में आए Kejriwal के 7 सांसद |Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article