बिहार में 15 जनवरी से NDA कार्यकर्ता सम्मेलन, सभी घटक दलों के नेता होंगे शामिल

बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का कार्यकर्ता सम्मेलन 15 जनवरी से 25 फरवरी तक आयोजित होगा. इस सम्मेलन में एनडीए के पांचों घटक दलों के राज्य अध्यक्ष हिस्सा लेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पटना:

बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का कार्यकर्ता सम्मेलन 15 जनवरी से 25 फरवरी तक आयोजित होगा. इस सम्मेलन में एनडीए के पांचों घटक दलों के राज्य अध्यक्ष हिस्सा लेंगे. यह कार्यक्रम आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा और कार्यकर्ताओं को संगठित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है.

कार्यक्रम विवरण...

  • 15 जनवरी 2025 (बुधवार)
    समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
    स्थान: बगहा
  • 15 जनवरी 2025 (बुधवार)
    समय: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
    स्थान: पश्चिम चंपारण
  • 16 जनवरी 2025 (गुरुवार)
    समय: सुबह 11:00 बजे
    स्थान: पूर्वी चंपारण
  • 17 जनवरी 2025 (शुक्रवार)
    समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
    स्थान: सीतामढ़ी
  • 17 जनवरी 2025 (शुक्रवार)
    समय: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
    स्थान: शिवहर
  • 18 जनवरी 2025 (शनिवार)
    समय: सुबह 11:00 बजे
    स्थान: मुजफ्फरपुर/मुजफ्फरपुर नगर]
  • 19 जनवरी 2025 (रविवार)
    समय: सुबह 11:00 बजे
    स्थान: वैशाली
  • 20 जनवरी 2025 (सोमवार)
    समय: सुबह 11:00 बजे
    स्थान: सारण
  • 21 जनवरी 2025 (मंगलवार)
    समय: सुबह 11:00 बजे
    स्थान: सीवान
  • 22 जनवरी 2025 (बुधवार)
    समय: सुबह 11:00 बजे
    स्थान: गोपालगंज

भाजपा की बिहार इकाई के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) राज्य में 2025 का विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेगा. उन्होंने जद (यू) प्रमुख कुमार के बारे में एक सवाल के जवाब में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की हालिया टिप्पणी से उत्पन्न अटकलों को भी खारिज कर दिया.

Featured Video Of The Day
Yatri Doctor कौन है? Pakistani Spy Jyoti Malhotra से क्या था Connection? जानें | Navankur Chaudhary
Topics mentioned in this article