मुंगेर में बाढ़ राहत कार्य जारी, पुलिस शरणार्थियों की सुरक्षा में जुटे, नीतिश कुमार ने भी लिया जायजा

एसपी के आदेश पर कोतवाली, वासुदेवपुर, सफियासराय, नयारामनगर, बरियारपुर थाना की पुलिस सड़क किनारे शरण लिए स्थलों पर सघन गश्ती कर बाढ़ पीड़ित परिवारों की सुरक्षा में जुटी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मुंगेर में बाढ़ के कारण हजारों लोग अपने घर छोड़कर ऊंचे स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हुए हैं
  • जिला प्रशासन और पुलिस राहत कार्यों में जुटी हुई है तथा पीड़ितों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है
  • बाढ़ प्रभावित इलाकों में पांच नावों के माध्यम से पुलिस पेट्रोलिंग कर लगातार सुरक्षा व्यवस्था कर रही है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंगेर:

मुंगेर में आई बाढ़ की वजह से हजारों लोग अपने घरों को छोड़ कर ऊंचे स्थानों पर शरण लेने के लिए मजबूर हो गए हैं. ऐसे में जिला प्रशासन पीड़ित लोगों को राहत मुहैया कराने में लगा हुआ है. वहीं मुंगेर पुलिस भी बाढ़ पीड़ितों और उनके सामान की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. शरण लिए बाढ़ पीड़ितों की सुरक्षा पुलिस दल कर रहा है और साथ ही बाढ़ प्रभावित इलाकों में 5 नाव की मदद से पेट्रोलिंग की जा रही है. इसी बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने भी गुरुवार सुबह हेलीकॉप्टर से बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया. 

एसपी के आदेश पर कोतवाली, वासुदेवपुर, सफियासराय, नयारामनगर, बरियारपुर थाना की पुलिस सड़क किनारे शरण लिए स्थलों पर सघन गश्ती कर बाढ़ पीड़ित परिवारों की सुरक्षा में जुटी है. एसपी के आदेश पर बाढ़ ग्रसित थाना क्षेत्र में पुलिस के द्वारा सुबह से लेकर शाम तक विशेष गश्ती कर उनके सुरक्षा को पुख्ता किया जा रहा है.

पुलिस पदाधिकारियों द्वारा ऊंचे स्थानों पर शरण लिए बाढ़ प्रभावित परिवारों से सुरक्षा संबंधी जानकारी ली जा रही और उनसे उनकी परेशानियों को भी जाना जा रहा है. यहां तक कि रात में भी थाना क्षेत्रों के थानाध्यक्ष स्वयं बाढ़ पीड़ितों की समस्या से रूबरू हुए. एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि बाढ़ से ग्रसित क्षेत्र में भी 5 नाव की सहायता से पेट्रोलिंग कराई जा रही है. नाव पेट्रोलिंग पर लगातार भ्रमणशील रह कर पुलिस बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की सुरक्षा में लगी है ताकि जिस क्षेत्र में पानी भर गया है, वहां के लोग पुरी तरह सुरक्षित रह सकें.

बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि जिला प्रशासन के साथ साथ पुलिस प्रशासन द्वारा भी उनको सुरक्षा प्रदान करने के साथ साथ उनकी समस्या को सुन समाधान भी पहुंचाया जा रहा है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: ईरान पर Nuclear Attack करेंगे Trump? | Bharat Ki Baat Batata Hoon