वैशाली के दौलतपुर चांदी गांव में निरीक्षण के लिए जा रहीं डीएम वर्षा सिंंह को बीजेपी विधायक अवधेश सिंंह ने रोक दिया. इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने हंगामा किया और नारेबाजी की. बहुत समझाने के बाद भी विधायक ने डीएम को नहीं जाने दिया. बिना निरीक्षण के ही डीएम जब वापस जाने लगीं तो ग्रामीण उनकी गाड़ी के आगे लेट गए, और धरने पर बैठ गए.
डीएम से बताई समस्याएं
मंगलवार को डीएम वर्षा सिंह ने सहयोग शिविर लगाया था. ग्रामीणों ने शिविर में जिलाधिकारी से अपनी समस्याएं बताई. ग्रामीणों ने डीएम से गांव में सड़क नहीं होने और जल भराव की समस्या बताई. उन्होंने जिलाधिकारी से गांव आकर सड़क की स्थिति देखने का आग्रह किया.
वैशाली डीएम वर्षा सिंह से अपनी समस्याएं बताते ग्रामीण.
डीएम को निरीक्षण से रोका
जिलाधिकारी गांव का निरीक्षण करने के लिए मान गईं. जब जिलाधिकारी गांव की ओर बढ़ीं, तो स्थानीय भाजपा विधायक वहां पहुंचे, और उन्होंने जिलाधिकारी को निरीक्षण करने से रोक दिया. जिसके बाद सैकड़ों लोगों का गुस्सा भड़क उठा, और वैशाली डीएम और एसपी के सामने BJP विधायक अवधेश सिंह से बहस हो गई. लोगों ने MLA के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. बिना निरीक्षण के ही वापस जाते समय DM वर्षा सिंह के काफिले के सामने लोग सड़क पर ही लेट गए, और अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए. डीएम वर्षा सिंह ने कहा कि सभी समस्या का समाधान किया जाएगा. उसको अलग से हम लोग जाकर देखेंगे, और त्वरित करवाई करेंगे.
यह भी पढ़ें: 6 दिन पहले गन प्वाइंट पर अगवा, अब मिली लाश, जानें कौन थीं सिंगर इंदर कौर?














