विधायक अनंत सिंह को गोपालगंज के ADJ कोर्ट से अग्रिम जमानत नहीं मिली. आज एडीजे ने जमानत देने और सुनवाई करने से इनकार कर दिया. केस को MP-MLA कोर्ट में केस ट्रांसफर कर दिया गया है. अब एमपी एमएलए कोर्ट में कल (13 मई) होगी सुनवाई. 2-3 मई को मीरगंज के सेमराव में गुड्डू राय के यहां उपनयन संस्कार के कार्यक्रम में अनंत सिंह भी शामिल हुए थे.
वायरल वीडियो में अंनत सिंह सोफे पर बैठकर लड़कियों का डांस देखत नजर आए, और उनके पीछे एक व्यक्ति एक के पैटर्न का प्रतिबंधित हथियार लेकर बैठा था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह प्रतिबंधित AK-56 राइफल हो सकता है. इस वायरल वीडियो के आधार पर मीरगंज थाना में प्राथमिकी की दर्ज कराई गई है.
9 लोगों पर केस दर्ज
गोपालगंज एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर साइबर थाना के एसआई नवीन कुमार ने मीरगंज थाना में एफआईआर दर्ज कराई, जिसमें कार्यक्रम के आयोजक गुड्डू राय उर्फ अमरेश राय, मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह, भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह सहित 9 लोगों को नामजद किया गया. कई अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई.
एसआई ने दर्ज कराया केस
एसआई नवीन कुमार के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, उपनयन संस्कार के दौरान मजमा लगाकर अश्लील डांस कराए गए और इसका इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से प्रसारण किया गया. इसके अलावा इसी कार्यक्रम में कुछ लोग हथियारों का प्रदर्शन करते हुए डांस कर रहे थे, जो शस्त्र अधिनियम के खिलाफ है.
यह भी पढ़ें: कन्याकुमारी से कश्मीर तक: कुष्ठ रोग के कलंक को मिटाने के मिशन पर दौड़ रहा ऑस्ट्रेलिया का फिजियोथेरेपिस्ट














