वैशाली जिले के लालगंज में नाबालिग से महीनों दरिदंगी का मामला सामने आया है. वहीं जब नाबालिग गर्भवती हुई तो अब न्याय के लिए दर-दर भटक रही. इस मामले में जहां सामाजिक तौर पर पीड़िता को न्याय नहीं मिली. वहीं पुलिस में मामला दर्ज कराने के बाद भी आरोपी गिरफ्त से बाहर है. वहीं मामला सुर्खियों में आने के बाद पुलिस आरोपी के पिता को हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि नाबालिग से उसकी सहेली ने ही धोखा किया. वहीं जब गर्भवती हुई तो परिवार को शादी का झांसा दिया गया, लेकिन जब न्याय नहीं मिला तो अब कानून के शरण में आई लेकिन यहां भी मायूसी मिली.
सहेली ने दिया धोखा
घटना के संबंध में नाबालिग पीड़िता ने बताया कि एक दिन जब वह घर में थी तो पड़ोस की सहेली उसे खुद को अकेले कह कर सोने अपने घर ले गई. मना करने पर परिजनों को भी अपनी परेशानी बताई और उसे जबरन ले गई. लेकिन सहेली के घर जाने के बाद उसने पास के ही दो लड़के को भी बुला लिया. इसके बाद पीड़िता को सभी ने दूध में कुछ मिलाकर पिला दिया और सुला दिया. लेकिन जब वह सुबह उठी तो उसके कपड़े बिखरे पड़े थे और उसे गलत होने का आभास हुआ.
वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल
वहीं घटना के बाद लड़के और सहेली दोनों मिलकर उसे ब्लैकमेल करते हैं और बार-बार शारीरिक संबंध बनाने का दबाव देते हैं. ऐसा नहीं करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी जाती है. पीड़िता ने बताया कि इस डर से उसने किसी को कुछ नहीं बताया. लेकिन दो महीने बाद जब उसके शरीर में बदलाव आया तो मां के साथ सदर अस्पताल पहुंची. जांच हुई तो पता चला की पीड़िता गर्भवती हो चुकी है.
परिवार को पता चलने पर शादी का झांसा
परिजनों द्वारा पूछताछ के दौरान उसने सारी बात बताई. इसके बाद जब सामाजिक स्तर पर इसकी शिकायत हुई तो आरोपी लड़के के परिवार की ओर से शादी की बात कही गई. लेकिन लगातार शादी का झांसा देते रहे. इसके बाद पीड़िता लालगंज थाने पहुंचकर दोनों आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराई. लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. आरोपी अब भी खुले घूम रहे हैं और पीड़िता न्याय के लिए दर-दर भटक रही है.
इस पूरे मामले मे लालगंज के SDPO गोपाल मंडल ने बताया की शादी की बात कहकर नाबालिग से दुष्कर्म का मामला हैं, पीड़ित के बयान पर FIR दर्ज किया गया हैं. जबकि खबर सुर्खियों में आने के बाद पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जबकि आरोपी फरार है. पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी की बात कही है.
यह भी पढ़ेंः बिहार में दिनदहाड़े 20 लाख की लूट... 10 राउंड फायरिंग, लोगों ने एक अपराधी को दबोचा














