आपकी बेटी भाग गई है... दामाद ने फोन कर बताया, अगले सुबह लाल ट्रॉली में मिली 25 वर्षीय विवाहिता की लाश

मृतका के परिजनों ने बताया कि बीती रात दामाद ने फोन कर यह सूचना दी थी कि बेटी घर से भाग गई है. इसके बाद परिजन मायके में उसका इंतजार कर रहे थे, लेकिन रविवार को सूटकेस में शव मिलने की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
लाल ट्रॉली में विवाहिता का शव, मामले की छानबीन में जुटी स्थानीय पुलिस.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बिहार के रोहतास जिले में रेलवे स्टेशन सब्जी मंडी के पास लाल रंग के ट्रॉली बैग में युवती का शव मिला.
  • स्थानीय लोगों ने संदिग्ध ट्रॉली बैग देख पुलिस को सूचना दी, जिससे घटना का पता चला.
  • शव की पहचान मैरून खातून के रूप में हुई, जो चंदौली जिले की निवासी और शादीशुदा थी.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रोहतास:

आपकी बेटी भाग गई है... दामाद ने रात में फोन कर घरवालों को यह सूचना दी. घरवाले इस बात के इंतजार में थे, बेटी घर आ रही होगी. लेकिन अगले दिन ऐसी खबर मिली जिसे सुनकर लोगों को होश उड़ गए. जानकारी मिली कि बेटी की लाश एक लाल रंग के ट्रॉली में पैक कर सब्जी मंडी में फेंक दिया गया है. दिल दहला देने वाली यह घटना बिहार के रोहतास जिले से सामने आई है. जहां डेहरी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन सब्जी मंडी के समीप एक लावारिस ट्रॉली बैग में युवती का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. रविवार सुबह करीब 9 बजे स्थानीय लोगों ने सब्जी मंडी के पास संदिग्ध अवस्था में पड़े ट्रॉली बैग को देखा. बैग से तेज दुर्गंध आने पर लोगों को अनहोनी की आशंका हुई और तत्काल इसकी सूचना डेहरी नगर थाना की पुलिस को दी गई.

घटनास्थल पर उमड़ी भारी भीड़

सूटकेस में शव मिलने की खबर कुछ ही देर में पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई. मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. लोग तरह-तरह की चर्चाएं करने लगे और क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही डेहरी नगर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ट्रॉली बैग को खोलकर देखा तो उसमें एक युवती का शव बरामद हुआ. पुलिस ने तत्काल क्षेत्र को घेराबंदी कर शव को अपने कब्जे में लिया और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया.

घटनास्थल पर जुटी लोगों की भारी भीड़.

पुलिस ने जांच शुरू की, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा 

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया. साथ ही मृतका की पहचान को लेकर जांच शुरू कर दी गई. घटनास्थल की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई गई, ताकि किसी भी साक्ष्य से छेड़छाड़ न हो. एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम ने भी मौके पर पहुंचकर आवश्यक नमूने एकत्र किए.

मामले को लेकर रोहतास  पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल टीम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह पता चल सके कि सूटकेस को कब और किसने घटनास्थल पर रखा.

घटनास्थल पर लोगों की भीड़, जांच में जुटी पुलिस.

प्रभारी डेहरी एसडीपीओ गौतम कुमार यादव ने बताया कि सूटकेस से लगभग 25 वर्षीय एक युवती का शव बरामद हुआ है. शव की स्थिति देखकर प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है. मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

शव की हुई पहचान, परिजनों में मचा कोहराम

घटना के करीब छह घंटे बाद पुलिस ने शव की पहचान कर ली. मृतका की पहचान मैरून खातून (25 वर्ष) के रूप में हुई है, जो चंदौली जिले के सकलडीहा स्टेशन के समीप बटघी गांव की निवासी थी. उसकी शादी वर्ष 2022 में डेहरी के जक्की बीघा निवासी मोहम्मद क्यामुद्दीन से हुई थी. पहचान होते ही परिजनों को सूचना दी गई और उनकी उपस्थिति में सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम कराया गया.

Advertisement

पति व ससुराल के अन्य लोगों पर हत्या का आरोप

मृतका के परिजनों ने पति मोहम्मद क्यामुद्दीन समेत ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि क्यामुद्दीन का अपनी मामी की बहन के साथ अवैध संबंध था, जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. परिजनों ने बताया कि बीती रात क्यामुद्दीन ने फोन कर यह सूचना दी थी कि मैरून खातून घर से भाग गई है. इसके बाद परिजन मायके में उसका इंतजार कर रहे थे, लेकिन रविवार को सूटकेस में शव मिलने की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया.

पारिवारिक पृष्ठभूमि भी संदिग्ध 

परिजनों ने यह भी बताया कि इससे पूर्व क्यामुद्दीन की मां की भी उसके देवर द्वारा बेरहमी से हत्या कर दी गई थी, जिससे परिवार का आपराधिक इतिहास भी संदेह के घेरे में है. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस सनसनीखेज हत्या के राज से पर्दा उठने की उम्मीद है. 

यह भी पढ़ें - बिहार की 'थप्पड़बाज' महिला दरोगा लाइन हाजिर, युवक को पीटने का वीडियो हुआ था वायरल

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sunetra Oath: सुनेत्रा पवार ने ली Deputy Chief Minister की शपथ! Finance को छोड़कर मिले ये सभी विभाग