Bihar: घर के पास पेशाब करने से किया मना... तो कर दी बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटे की भी हालत गंभीर

घर के पास पेशाब करने से मना करने पर दबंगों ने पिता-पुत्र को लोहे की रॉड, लाठी और डंडे से बेरहमी से पीट दिया. इस घटना में 60 वर्षीय बालेश्वर पासवान की इलाज के दौरान मौत हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नालंदा में दबंगों ने की पिता की हत्या बेटे को किया घायल
Bihar News:

बिहार के नालंदा जिले के आंगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सवलपुर गांव में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया. घर के पास पेशाब करने से मना करने पर दबंगों ने पिता-पुत्र को लोहे की रॉड, लाठी और डंडे से बेरहमी से पीट दिया. इस घटना में 60 वर्षीय बालेश्वर पासवान की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में इलाजरत है. घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है. 

मृतक के परिजनों ने बताया कि रविवार की रात गांव का एक व्यक्ति उनके घर के पास पेशाब कर रहा था. जब बालेश्वर पासवान ने इसका विरोध किया और वहां ऐसा करने से मना किया, तो आरोपी नाराज हो गया. आरोप है कि थोड़ी ही देर में उसने अपने साथ आधा दर्जन लोगों को बुला लिया और सभी ने मिलकर पिता-पुत्र पर हमला कर दिया.

पिता की मौत बेटा गंभीर रूप से घायल

परिजनों के अनुसार आरोपितों ने लोहे की रॉड, लाठी और डंडे से दोनों को बेरहमी से पीटा. गंभीर रूप से घायल दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान बालेश्वर पासवान की मौत हो गई. वहीं उनके पुत्र की हालत गंभीर बनी हुई है.

गांव में दहशत और आक्रोश

घटना की सूचना मिलते ही ऑंगरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है. मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

Advertisement

हिलसा डीएसपी ऋषि राज ने बताया कि रविवार (10 मई) की रात में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

ग्रामीणों ने आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. वहीं पुलिस का कहना है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

यह भी पढ़ेंः बिहार में दिनदहाड़े 17 साल की छात्रा से गैंगरेप, लाइब्रेरी से लौटते वक्त तीन दरिंदो ने दिया घटना को अंजाम

Featured Video Of The Day
केतन की हत्या पर पिता ने मांगी फांसी की सजा!
Topics mentioned in this article
Nalanda Murder Case
Dabangg In Nalanda
Murder For Refusing To Urinate
Bihar Crime
Bihar News