रॉयल एनफील्‍ड सह‍ित गंदे नाले में जा ग‍िरा शख्‍स, बुलेट बाहर न‍िकालने में लोगों के छूटे पसीने 

शहर के मुख्‍य बाजार में खुले नाले हादसों को दावत दे रहे हैं. एक हादसे में एक युवक बाल-बाल बच गया. रमण कुमार कि रिपोर्ट.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
रॉयल एनफील्ड सहित नाले में गिरा युवक.

मधेपुरा शहर के व्यस्त बाजार में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. एक बाइक सवार सड़क किनारे खुले नाले की चपेट में आ गया. संतुलन बिगड़ने से युवक रॉयल एनफील्ड सहित सीधे गंदे नाले में जा गिरा. राहत की बात रही कि युवक को गंभीर चोट नहीं आई. लोगों ने उसे बाहर निकाल लिया. इस दौरान लोगों को बहुत मशक्कत करनी पड़ी.  

गंदे पानी से भरा था नाला 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक रॉयल एनफील्‍ड से जा रहा था. उसका संतुलन ब‍िगड़ गया, और वह बुलेट सह‍ित नाले में ग‍िर गया. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय युवकों ने मोर्चा संभाला. बड़ी मशक्कत के बाद युवक और बाइक को नाले से बाहर निकाला गया. गंदे पानी और कचरे से नाला भरा था, ज‍िसकी वजह से बाइक निकालने में काफी परेशानी हुई. 

पहले भी कई हादसे हो चुके 

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है. खुले नाले की वजह से पहले भी कई लोग हादसों के शिकार हो चुके हैं. लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक नाले को ढकने या सुरक्षा व्यवस्था करने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. 

व्यस्त बाजार में लोगों की आवाजाही बना रहता है. सड़क किनारे खुला नाला हादसों को न्योता दे रहा है.  फिलहाल युवक सुरक्षित है, लेकिन लोगों की मांग है कि प्रशासन जल्द इस समस्या का स्थायी समाधान करे, ज‍िससे भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 48 डिग्री का प्रहार, देश में सबसे ज्यादा तापमान कहां, दिल्ली-यूपी, बिहार में इस हफ्ते राहत या आफत?

Featured Video Of The Day
ट्विशा शर्मा की मौत से उठा पर्दा! हत्या नहीं थी... पुलिस कमिश्नर ने क्या बताया?