पटना में गैस एजेंसी के डिलीवरी ब्वॉय पर FIR दर्ज, DM ने अधिकारियों की छुट्टी रद्द की, हेल्पलाइन भी शुरू

कमर्शियल गैस की सप्लाई बंद होने का असर अब आम लोगों रेस्तरां पर हो रहा है. पटना में कई रेस्टोरेंट बंद हो रहे हैं. पटना की एक प्रसिद्ध रेस्टोरेंट चेन, जिसके पटना में 10 आउटलेट हैं, उन्हें अपने आउटलेट बंद करना पड़ रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पटना प्रशासन ने गैस आपूर्ति सुधार के लिए सभी आपूर्ति पदाधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं.
  • ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड बनाए गए हैं, फिर भी गैस सिलेंडर की डिलीवरी में गड़बड़ी हो रही.
  • पाटलिपुत्रा थाने में डिलीवरी ब्वॉय के खिलाफ सिलेंडर न पहुंचाने पर FIR दर्ज की गई है और मामले की जांच जारी है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

बिहार की राजधानी पटना में गैस आपूर्ति सामान्य करने के लिए प्रशासन ने काफी सख्ती की है. राजधानी के सभी आपूर्ति पदाधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और गड़बड़ी करने वालों पर FIR भी दर्ज की जा रही है. कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन के जरिए भी मॉनिटरिंग की जा रही है. ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए 28 फ्लाइंग स्क्वॉड का गठन किया गया है. हालांकि सख्ती के बावजूद लोगों की परेशानी कम नहीं हो रही है.

कई जगहों पर गैस सिलेंडर पहुंचाए बिना डिलीवर होने के मैसेज आ रहे हैं. पाटलिपुत्रा थाने में डिलीवरी ब्वॉय पर FIR दर्ज की गई है. दीघा के रहने वाले एक उपभोक्ता ने शिकायत कर बताया कि उन्होंने इंद्रपुरी स्थित उत्सव गैस सेवा से गैस सिलेंडर की बुकिंग की थी. उन्हें सिलिंडर नहींं पहुंचाया गया लेकिन सिलिंडर डिलीवर होने का मैसेज आ गया. उन्होंने इसकी शिकायत जिला प्रशासन के हेल्प सेंटर पर की. इसके बाद मामले की जांच की गई और आरोपी मुकेश पर पाटलिपुत्रा थाने में मामला दर्ज किया गया.

पटना में कई रेस्टोरेंट बंद

कमर्शियल गैस की सप्लाई बंद होने का असर अब आम लोगों रेस्तरां पर हो रहा है. पटना में कई रेस्टोरेंट बंद हो रहे हैं. पटना की एक प्रसिद्ध रेस्टोरेंट चेन, जिसके पटना में 10 आउटलेट हैं, उन्हें अपने आउटलेट बंद करना पड़ रहा है. रेस्टोरेंट के संचालक अंजेश बताते हैं कि पिछले 4-5 दिन से सप्लाई रुक गई है. अब तक जो सिलिंडर स्टॉक में हैं, उनसे काम किया जा रहा है. आज हमने एक आउटलेट बंद कर दिया है, यह स्थिति रही तो और भी आउटलेट बंद करना पड़ सकता. अभी हमारे पास 2 दिन तक का बैकअप है. अगर उसके बाद भी सप्लाई नहीं मिली तो रेस्टोरेंट बंद करने के सिवाय हमारे पास कोई उपाय नहीं बचेगा. 

बिहार में अलग-अलग जिलों में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लोगों की लंबी कतार दिख रही है. हंगामे और पुलिस सुरक्षा के बीच घरेलू गैस सिलेंडर का वितरण किया जा रहा है. कैमूर में घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी होने लगी. यह 1800 से 2000 तक मिल रहा है. एजेंसी मालिकों को रिफिल के लिए तीन दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है. इसकी वजह से इफ्तार पार्टी जैसे आयोजनों में अब लकड़ी के चूल्हे का इस्तेमाल करना पड़ रहा है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें :  ऊर्जा संकट पर लोकसभा में बहस, राहुल ने लिया एपस्टीन का नाम.. स्पीकर बिरला बोले- NO, NO, NO

Featured Video Of The Day
Iran Israel War | इजरायली मिसाइलों और बमों से दहले Gaza और Lebanon | BREAKING NEWS