बिहार के छपरा तक पहुंची Lenskart ड्रेस कोड विवाद की चिंगारी, कर्मचारियों को बजरंग दल ने लगाया तिलक

बजरंग दल के सदस्यों का कहना था कि भारत जैसे देश में किसी भी संस्थान को सनातन धर्म के प्रतीकों पर रोक लगाने का अधिकार नहीं है. हालांकि, कंपनी पहले ही इस पर सफाई दे चुकी है और नई गाइडलाइन जारी कर सभी धार्मिक प्रतीकों को अनुमति देने की बात कह चुकी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बिहार के छपरा तक पहुंची Lenskart ड्रेस कोड विवाद की चिंगारी

देशभर में चर्चा का विषय बना लेंसकार्ट का “तिलक विवाद” अब बिहार के छपरा तक पहुंच गया है. सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस के बाद अब यह मामला सड़कों और दुकानों तक पहुंच चुका है, जिसका ताजा उदाहरण छपरा में देखने को मिला. यहाँ बजरंग दल के सदस्यों ने लेंसकार्ट स्टोर पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया. इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद कर्मचारियों को तिलक लगाया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

क्यों शुरू हुआ विवाद

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर लेंसकार्ट के कथित ड्रेस कोड को लेकर विवाद चल रहा है. कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए तिलक, बिंदी और कलावा जैसे धार्मिक प्रतीकों को धारण करने पर रोक लगा दी है. इस खबर के वायरल होने के बाद देशभर में लोगों ने नाराजगी जाहिर की थी. अब छपरा में भी यह विरोध उस वायरल ड्रेस कोड को लेकर था, जिसमें कंपनी पर तिलक, बिंदी और कलावा जैसे धार्मिक प्रतीकों पर रोक लगाने का आरोप लगा था.

अब छपरा में कर्मचारियों को लगाया तिलक

हालांकि, कंपनी पहले ही इस पर सफाई दे चुकी है और नई गाइडलाइन जारी कर सभी धार्मिक प्रतीकों को अनुमति देने की बात कह चुकी है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बजरंग दल के सदस्य स्टोर के अंदर जाकर कर्मचारियों से बातचीत करते हैं और उन्हें तिलक लगाते हैं. लेंसकार्ट विवाद अब सिर्फ ऑनलाइन बहस तक सीमित नहीं रह गया, बल्कि सड़कों और दुकानों तक पहुंच चुका है. बजरंग दल के सदस्यों का कहना था कि भारत जैसे देश में किसी भी संस्थान को सनातन धर्म के प्रतीकों पर रोक लगाने का अधिकार नहीं है.

यह भी पढे़ं-

कहना क्या चाहते हो... तिलक-कलावा बैन वाले विवाद पर सफाई देकर भी क्यों फंसे लेंसकार्ट मालिक पीयूष बंसल?

Lenskart Owner: 'बुरके को हां, तिलक-टीके को ना' विवादों में घिरी लेंसकार्ट कंपनी में किनका पैसा लगा है? चौंका देंगे ये 2 नाम

Advertisement
Featured Video Of The Day
Encounters in Bihar: बिहार में योगी स्टाइल में एनकाउंटर, सम्राट चौधरी से थर-थर कांप रहे अपराधी