भोजपुर सिनेमा के स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव अपनी आने वाली फिल्म को लेकर मीडिया से बात करने आए थे. लेकिन इस बीच मीडिया में उनसे बिहार की ताजा सियासत, स्थिति और तेजस्वी यादव के बयान को लेकर सवाल किया गया है. इस दौरान खेसारी लाल यादव ने जवाब में कहा कि मैं कलाकार हूं, आप मुझसे संगीत के बारे में पूछेंगे तो मैं आपको बेहतर बता पाऊंगा. यह राजनीति मुझे मत बताइये. तेजस्वी यादव के जाति देखकर एनकाउंटर वाले बयान पर उन्होंने कहा कि यह सब सरकार का काम है.
बीजेपी बुलाती तो भी मैं जाता
खेसारी यादव ने कहा अपराधी की कोई जात नहीं होती है, अपराधी-अपराधी होता है. खेसारी ने कहा, वह व्यक्ति मेरे लिए विषय होता है जिससे मेरा प्यार है. जिससे मेरा अपना लगाओ है, बाकी कौन क्या कहता है, उससे क्या मतलब. अगर मुझे बीजेपी भी बुलाती तो मैं उनके लिए भी जाता.
महंगाई है फिल्म रिलीज करना सही नहीं
खेसारी लाल यादव ने वर्तमान स्थितियों पर बात करते हुए कहा कि सब कुछ महंगा हो गया है. गैस और तेल महंगा हो गया है. लोगों को आने जाने में परेशानी है. ऐसे में फिल्म रिलीज करना सही नहीं है. क्योंकि हर आदमी अपना बजट बचाने में लगा है. आगे क्या होने वाला है पता नहीं है. मुझे लगता है कि हर आदमी की स्थितियां खराब होने वाली है. हम सभी को पैसा बचाना चाहिए अपने बच्चों के भविष्य के लिए, अपने लिए जिंदा रहने के लिये.
खेसारी लाल यादव ने कहा तीन-चार राज्यों में चुनाव हुआ तब भी महंगाई थी. उस समय भी सभी को बेवजह खर्च को बंद कर देना चाहिए था. इंडिया में सबसे बड़ी खूबसूरती है कि यहां लोग बजट के साथ बचा कर चलते हैं. जहां तक बिहार का सवाल है मुझे लगता है कि सभी को पैसे बचाना चाहिए.
मनोज तिवारी हो या कोई हो 2000 कलाकार हैं
पीएम मोदी की अपील को लेकर खेसारी ने कहा कि मुझे लगता है कि बिहार के कलाकार या बॉलीवुड के कलाकार और जितने भी उद्योगपति है, उन्हें सरकार की मदद करनी चाहिए. मनोज तिवारी हो या कोई हो मदद करनी चाहिए, 2000 कलाकार है, देश हित में सभी को दान कर मजबूर लोगों की मदद करनी चाहिए.














