हाजीपुर (बिहार) की BPSC टीचर गुंजन पर उसके पति अमन कुमार ने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. उसका कहना है कि उसकी पत्नी गुंजन झूठ बोलकर घर से गई थी और फिर जब सवाल पूछा तो झगड़ा करने लगी. उसने यहां तक कहा कि महिला के मामा ने बात संभालने की बजाय उल्टा उसे ही धमकाया. इससे पहले, 23 मई को दोनों के बीच बहस का वीडियो भी सामने आया था. अमन का आरोप है कि गुंजन कुमारी BPSC पास करने के बाद शिक्षिका बन गई तो उसका व्यवहार ही बदल गया. अमन ने कथित प्रेम प्रसंग की बात कहते हुए दावा किया कि उसने गुंजन को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था.
घर से निकलने के बाद पत्नी ने फिर कॉल नहीं किया
अमन के मुताबिक, गुंजन उसकी दोस्त के साथ दार्जिलिंग जाने की बात कहकर घर से निकली थी. उसने बताया था कि वह स्कूल की शिक्षिका के साथ ही जा रही है. घर से जाने के बाद उसने फोन उठाना बंद कर दी. जब पूछताछ की तो पता चला कि वह किसी महिला के साथ नहीं, बल्कि प्रेमी के साथ घूमने गई थी. जब वापस आने पर सवाल किया तो विवाद हो गया. उसके बाद अमन गुंजन के मामा के घर रहने लगा. 10 दिन रहने के बाद मामा ने भी कहा कि अगर आपके साथ नहीं रहेगी तो क्या कर लेंगे.
बोला- अब मैं छुटकारा चाहता हूं
साल 2013 में अमन और गुंजन की शादी हुई थी. अमन ने बताया, " शादी के समय उसने इंटरमीडिएट पास किया था. पत्नी को पढ़ाने के लिए जमीन बेच दी, उससे काफी सपोर्ट किया. फिर जब उसकी सरकारी टीचर नौकरी लगी तो अलग रहने लगी." उसका कहना है कि नौकरी लगने के बाद स्कूल में गुंजन और प्रेम प्रकाश जायसवाल के बीच नजदीकियां बढ़ीं. पहले, मैं अपना परिवार वापस चाहता था. अब एक साल से कोर्ट में केस चल रहा है.
लेकिन 23 मई की घटना देखने के बाद, मैं कोर्ट से रिक्वेस्ट करता हूं कि मुझे उससे छुटकारा दिलाया जाए. मेरे लिए उसके साथ एक और दिन बिताना मुश्किल होगा. हमारा बस एक बच्चा है. उसकी पढ़ाई की वजह से हमारा दूसरा बच्चा नहीं हुआ. वहीं, महिला भी कह चुकी है कि वह अपने प्रेमी के साथ रहेगी.
पति ने बताया- 23 मई की शाम को क्या हुआ था?
अमन के मुताबिक, उसे काफी पूछताछ करने के बाद पता चला कि वह एक आदमी के साथ रह रही थी. 23 मई को शाम 4.30 बजे मुझे पता चला कि उस आदमी की कार देखी गई है. मैं वहां गया, कार का वीडियो बनाया और फिर गेट खोला. मैंने उसे उसी हालत में पाया जैसी एक पति-पत्नी की होती है. फिर मैंने अचानक गेट बंद कर दिया.
उसने बताया कि मामला बढ़ने के बाद वहां मकान मालिक भी आया. उसने मेरा मोबाइल फोन छीन लिया और जान से मारने की धमकी दी. उसने प्रेम प्रकाश को भी बाहर निकाल दिया. इसके बाद अमन घर के पास सड़क पर खड़ा हो गया. पत्नी के प्रेमी को रोका और सवाल करने लगा. अमन का आरोप है कि प्रेम प्रकाश ने मारपीट की और पत्नी गुंजन भी पीछे से चप्पल लेकर आई.
यह भी पढ़ेंः राजस्थान का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रहा पूर्व सरपंच राम सिंह, जेल में इश्क बना मौत की वजह











