बिहार: चंद पल में मातम में बदल गईं शादी की खुशियां, बहन को लाने जा रहे 2 भाइयों की दर्दनाक हादसे में मौत

कार और ऑटो की ​टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा भाई अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया. घर में एक साथ दो लोगों की मौत के बाद कोहराम मच गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बहन को लाने जा रहे 2 भाइयों की दर्दनाक हादसे में मौत

बिहार के जहानाबाद में भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां कार और ऑटो की टक्कर में ऑटो सवार दो चचेरे भाई की मौत हो गई. घटना हुलासगंज थाना क्षेत्र के चूहड़मल चौक के पास की है. मृतक की पहचान विष्णुगंज थाना क्षेत्र के धराउत गांव निवासी नीरू कुमार और अमरनाथ कुमार के रूप में की गई है. जानकारी के मुताबिक मृतक के घर में भाई का तिलक कार्यक्रम था और खुशी का माहौल थी. दोनों ऑटो से अपनी बहन को लाने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान बीच रास्ते में यह हादसा हो गया. 

बहन को लाने के लिए जा रहे थे दोनों

परिजनों ने बताया कि आज तिलक समारोह को लेकर घर में खुशी का माहौल था. नीरू और अमरनाथ ऑटो से अपनी बहन को लाने के लिए गंगापुर जा रहे थे. इसी बीच परिवार के लोग ने नीरू के मोबाइल पर फोन किया तो कोई पुलिस वाले फोन उठाये तो उन्हें पता चला कि एक्सीडेंट हो गया है. आनन फानन में परिजन हुलासगंज अस्पताल पहुंचे, जहां पता चला कि उनका चूहड़मल चौक के समीप एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी.

बारात से लौट रही कार ने मारी टक्कर

​टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नीरू कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अमरनाथ कुमार ने सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया. इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. शादी की खुशी मातम में बदल गई. पुलिस की मानें तो कार सवार लोग किसी बारात से लौट रहे थे. दुर्घटना के तुरंत बाद कार सवार वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए. इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार को जब्त कर लिया है और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

एक साथ 2 की मौत से घर में मचा कोहराम

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है. फरार कार चालक की तलाश की जा रही है और मामले की गहन तफ्तीश शुरू कर दी गई है. ​इस हृदयविदारक घटना के बाद धराउत गांव में सन्नाटा पसरा है. जिस घर से आज तिलक की थाली उठनी थी, वहां अब चीख-पुकार मची है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Advertisement

यह भी पढे़ं-

एक पति को छोड़ दूसरे से की शादी, शौक ऐसे कि बनी कॉल गर्ल; अब होटल में पकड़ी गई महिला

पत्नी के अवैध संबंध ने लिखी मर्डर की स्क्रिप्ट, जिस लोको पायलट भाई ने घर बसाया; उसी की ले ली जान

Advertisement

Featured Video Of The Day
NDTV India New Look: नया लुक, नया अंदाज और आपके भरोसे का साथ, जुड़े रहें NDTV India के साथ