गोपालगंज: मोबाइल चोरी के शक में नाबालिग को रस्सी से बांधा, बेल्ट से पीटा; वीडियो वायरल

गोपालगंज के मांझागढ़ में मोबाइल चोरी के शक में एक नाबालिग लड़के को रस्सी से बांधकर बेल्ट से पीटा गया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रस्सियों से बंधा नाबालिग
NDTV

Bihar News: बिहार के गोपालगंज जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मांझागढ़ थाना क्षेत्र के नया बाजार इलाके में मोबाइल चोरी के महज शक में एक नाबालिग बच्चे को बंधक बनाकर बर्बरतापूर्वक पीटने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी ने न सिर्फ बच्चे को रस्सियों से बांधकर बेल्ट से बेरहमी से पीटा, बल्कि बीच-बचाव करने आए स्थानीय लोगों के साथ भी गाली-गलौज की. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है.

मोबाइल चोरी के शक में नाबालिग को बेल्ट से पीटा

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित नाबालिग नवादा गांव का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि वह पानी की बोतलें सप्लाई करने का काम करता है. वह शुक्रवार को माझागढ़ के नया बाजार में आलमगीर अंसारी के घर पानी सप्लाई करने आया था. इसी दौरान उसके घर से एक मोबाइल फोन गायब हो गया. घर के सदस्यों का आरोप है लड़के ने मोबाइल पर हाथ साफ कर लिया. जिसकी पूछताछ के लिए उन्होंने पहले उसे रस्सियों से बांधा और फिर बेल्ट से बुरी तरह पीटा. बाद में जब आस-पास के लोगों को घटना का पता चला, तो वे भी मौके पर पहुंचे.

ग्रामीणों की मिन्नतें भी रहीं बेअसर

जब इस खौफनाक घटना की भनक आस-पास के स्थानीय लोगों को लगी, तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोपी अरमान अली, उसके बेटे आलमगीर अंसारी और परिवार के अन्य सदस्यों को समझाने का प्रयास किया और बच्चे को छुड़वान  की गुहार लगाई. लेकिन, लोगों का आरोप है कि बीच-बचाव करने गए लोगों के साथ भी आरोपियों ने गाली-गलौज की.

पुलिस के पहुंचने पर मामला हुआ शांत

इसके बाद स्थानीय लोगों ने मांझागढ़ BDO को इसकी जानकारी दी. इस पर संज्ञान लेते हुए BDO ने मांझागढ़ पुलिस स्टेशन इंचार्ज निरंजन कुमार को इसकी सूचना दी. सब-इंस्पेक्टर निरंजन कुमार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर बंधक बनाए गए नाबालिग को आरोपियों के कब्जे से छुड़ाया और एक आरोपी अरमान आलम को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन ले आए. वही पुलिस  बच्चे को पुलिस स्टेशन में रखकर मोबाइल चोरी के बारे में पूछताछ कर रही है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: पूर्णिया में तेंदुए की मौत के बाद नए पंजे के निशान से दहशत, हजारों एकड़ की खेती हो रही प्रभावित

यह भी पढ़ें: सफर में दोस्ती, नकली नोटों का ड्रामा और ठगी, आरा स्टेशन पर GRP ने ठग गिरोह को दबोचा

Advertisement

Topics mentioned in this article