खाने में नमक ज्यादा होने पर पति-पत्नी में जमकर विवाद, पति ने लगा ली फांसी फिर...

धर्मेंद्र के घर में बीती रात खाना बना था. और इसी खाना में नमक थोड़ा ज्यादा पड़ गया था. जिसके बाद पति-पत्नी में जमकर विवाद हुआ. और फिर मामला आत्महत्या करने तक पहुंच गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
खुदकुशी की कोशिश के बाद हालत नाजुक
Bihar News:

गोपालगंज में युवक के फांसी पर लटक कर खुदकुशी करने का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. मामला थोड़ा हैरान करने वाला है. जिससे घर से लेकर बाहर के लोग भी हैरान है. हालांकि फांसी पर लटकने के बाद युवक की हालत गंभीर हो गई. जिसे आनन फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया है. घटना माझागढ़ के शेख़टोली गांव का है. पीड़ित युवक का नाम धर्मेंद्र कुमार है. वह मांझागढ़ के शेख टोली गांव का रहने वाला है.

बताया जाता है कि धर्मेंद्र के घर में बीती रात खाना बना था. और इसी खाना में नमक थोड़ा ज्यादा पड़ गया था. जिसके बाद पति-पत्नी में जमकर विवाद हुआ. और फिर मामला आत्महत्या करने तक पहुंच गया.

रात के बाद सुबह फिर हुआ विवाद

घर की महिला मनीषा देवी ने बताया कि कल रात घर में खाना बना था. खाना में नमक थोड़ा ज्यादा हो गया था. जब उसके पति धर्मेंद्र कुमार खाना खाने लगे तो उन्हें नमक थोड़ा ज्यादा लगा. इसके बाद पति-पत्नी में बहस शुरू हो गई. फिर लड़ाई झगड़े के बाद पति बिना खाना खाए सो गए. सुबह भी इसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ और उसके बाद नाराज पति घर के कमरे को अंदर से बंद कर फांसी पर लटककर खुदकुशी की कोशिश की.

पति को किया गया गोरखपुर रेफर

इसकी सूचना जैसे ही परिजनों को मिली वे आनन फानन में घर का खिड़की और दरवाजा तोड़कर पति को बाहर निकाले. जहां उसकी हालात गंभीर थी. हालांकि पीड़ित की हालत नाजुक को देखते हुए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया. जहां से युवक के नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टर ने गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया है.

Advertisement

इस मामले में मांझागढ़ थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि घटना मांझागढ़ के शेख टोली गांव के धर्मेंद्र कुमार का है. धर्मेंद्र कुमार के घर में बीती रात मीट बना था. और इसी मीट में ज्यादा नमक पड़ गया था. जिससे वह नाराज हो गया और पति-पत्नी में जमकर घरेलू विवाद हुआ. इसी विवाद के बाद युवक ने खुदकुशी करने की कोशिश की और बाद में युवक को सदर अस्पताल में पहुंचाया गया. 

बहरहाल युवक की हालत नाजुक है. वही पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है. इस घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है. वहीं इस छोटे से विवाद के बाद खुदकुशी को लेकर हर कोई हैरान है. आसपास के लोग भी महज खाने में नमक की मात्रा और उसके बाद बढ़ते विवाद को लेकर हैरानी जता रहे है. क्योंकि इंसान की एक छोटी से गलती ने उसे अस्पताल पहुंचा दिया है. जहां वह अब जिंदगी और मौत से जूझ रहा है.

Advertisement

यह भी पढ़ेंः छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस में कब रखी सिरकटी लाश? स्टेशनों के CCTV कैमरे बंद; जांच में खुली रेलवे सुरक्षा की पोल

Featured Video Of The Day
Bulldozer Action | 'योगी मॉडल' की बंगाल में एंट्री से हिला विपक्ष! Lucknow से Asansol तक भारी कोहराम