पटना के गांधी घाट पर बड़ा हादसा, गंगा नदी में नहाने गए 5 युवक डूबे

गंगा नदी में आस्‍था की डुबकी लगाने आए पांच युवक गहरे पानी में डूब गए. डूबते हुए युवकों को बचाने की कोशिश में चंदन कुमार नाम के एक अन्य व्यक्ति ने नदी में छलांग लगाई, लेकिन वह भी पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गया.

विज्ञापन
Read Time: 1 min

बिहार में पटना के गांधी घाट पर एक बड़ा हादसा हुआ है. गंगा नदी में आस्‍था की डुबकी लगाने आए पांच युवक गहरे पानी में डूब गए. डूबते हुए युवकों को बचाने की कोशिश में चंदन कुमार नाम के एक अन्य व्यक्ति ने नदी में छलांग लगाई, लेकिन वह भी पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गया. रेस्क्यू टीम ने अब तक तीन लोगों के शवों को नदी से बाहर निकाल लिया है और अन्‍य की तलाश जारी है. पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान चंदन कुमार, समर कुमार और अमित कुमार के रूप में हुई है. एक युवक जय कुमार अब भी लापता, जिसके लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. 

Featured Video Of The Day
पंजाब में AAP सरकार ने क्या-क्या किया? NDTV पर CM भगवंत मान EXCLUSIVE
Topics mentioned in this article