Bihar: ऑर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिग लड़कियों का शोषण, मानव तस्करी का भांडाफोड़...10 लड़कियां बरामद

बिहार के गोपालगंज में ऑर्केस्ट्रा और डांस ग्रुप की आड़ में गिरोह चलाया जा रहा था. जिसमें मासूम नाबालिग लड़कियों को जबरन डांस के लिए बुलाया जाता था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
गोपालगंज में पुलिस की कार्रवाई
Bihar News:

बिहार में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिग लड़कियों के शोषण और मानव तस्करी का मामला सामने आया है. जिसपर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नेटवर्क का भांडाफोड़ किया है. बिहार के गोपालगंज में ऑर्केस्ट्रा और डांस ग्रुप की आड़ में गिरोह चलाया जा रहा था. जिसमें मासूम नाबालिग लड़कियों को जबरन डांस के लिए बुलाया जाता था. इतना ही नहीं लड़कियों का यहां मानसिक और शारीरिक शोषण भी किया जाता है. वहीं पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो इस पर कार्रवाई की गई. जबकि इस खुलासे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

छापेमारी के लिए पुलिस ने बनाई स्पेशल टीम

बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला गोपालगंज के बैकुंठपुर थाने क्षेत्र का है. पुलिस को इस मामले में गुप्त सूचना मिली थी, जिसमें बताया गया था कि ऑर्केस्ट्रा के आड़ में दूसरे राज्यों से लाई गई लड़कियों से जबरन काम कराया जा रहा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत एक स्पेशल टीम का गठन किया. जिसमें  पुलिस के साथ सामाजिक संगठन एसोसिएशन फॉर वोलंटरी एक्शन, पटना और नारायणी सेवा संस्थान, गोपालगंज के सदस्य भी शामिल किए गए.

अलग-अलग राज्यों की 10 लड़कियां बरामद

पुलिस ने बताया कि महिला पुलिस पदाधिकारियों की मौजूदगी में गोपालगंज के दिघवा-दुबौली, लक्ष्मीगंज और रेवतीथ बाजार में एक साथ छापेमारी अभियान चलाया गया. छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से कुल 10 लड़कियों को बरामद किया, जिनमें 9 नाबालिग और 1 बालिग शामिल हैं. बताया जाता है कि यह लड़कियां अलग-अलग राज्यों से लाई गई थीं. इन सभी से जबरन डांस कराया जा रहा था और उनसे अश्लील गतिविधियां भी कराई जा रही थीं.

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक ऑर्केस्ट्रा संचालक और दो संचालिकाओं को गिरफ्तार किया है. मौके से तीन मोबाइल फोन और बुकिंग से जुड़े अहम दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं, जिनके आधार पर इस पूरे नेटवर्क की जांच तेज कर दी गई है.

Advertisement

यह भी पढ़ेंः Instagram और Snapchat की तरह WhatsApp पर भी आ सकता है यह कमाल का फीचर, यूजर्स जान लें ये मतलब की बात

Featured Video Of The Day
Dhurandhar 2 Film: UMM प्रवक्ता ने 'धुरंधर' फिल्म को बताया BJP का बंदर! एंकर ने जो लताड़ लगाई