पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को खाली करना होगा सरकारी आवास, जानिए लालू परिवार के पास कितने सरकारी बंगले हैं

पटना में सरकारी बंगला 10 सर्कुलर रोड खाली करने की खींचतान के बीच यह सवाल तेजी से उठ रहा है कि लालू परिवार के पास अभी कितने सरकारी आवास हैं, जो वर्तमान द्वारा उनके परिवार के सदस्यों को आवंटित किए गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
लालू प्रसाद यादव
NDTV

Lalu's prasad yadav Family Govt Bungalows: बिहार की सियासत में इन दिनों सरकारी आवासों को लेकर छिड़ा घमासान अपने चरम पर है. राज्य की राजनीति का सबसे बड़ा 'पावर सेंटर' माना जाने वाला पटना का '10, सर्कुलर रोड' का सरकारी बंगला एक बार फिर भारी कानूनी और राजनीतिक विवादों के घेरे में है. बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को यह आवास खाली करने का 15 दिनों का अल्टीमेटम दिए जाने के बाद से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और सत्तारूढ़ एनडीए (NDA) गठबंधन के बीच तलवारें खिंच गई हैं. इस बीच, राजनीतिक गलियारों और आम जनता के बीच यह सवाल तेजी से गूंज रहा है कि आखिर लालू परिवार के पास इस समय कुल कितने सरकारी बंगले हैं? 

वर्तमान स्थिति: लालू परिवार के पास इस समय कितने सरकारी आवास हैं?

लालू परिवार के 'बंगला साम्राज्य' की मौजूदा स्थिति पटना से लेकर दिल्ली तक फैली हुई है. अगर हम मौजूदा सरकारी और प्रशासनिक डेटा देखें, तो लालू परिवार के अलग-अलग सदस्यों के नाम पर एक या दो नहीं, बल्कि कई शानदार सरकारी घर अलॉट किए गए हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी- 39 हार्डिंग रोड, पटना

सबसे पहले, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 39 हार्डिंग रोड पर सरकारी बंगला दिया गया है. हालांकि, वह अभी भी 10 सर्कुलर रोड वाले घर में रह रही हैं, जिसे खाली करने पर विवाद है.

 नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव -1 पोलो रोड, पटना

बिहार विधानसभा में नेता  प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को पटना में 1 पोलो रोड पर एक बड़ा सरकारी बंगला दिया गया है. वर्तमान में वे इस आवास का इस्तेमाल राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के मुख्य रणनीतिक दफ़्तर और अपने 'कैंप ऑफिस' के तौर पर करते हैं.

Advertisement

तेज प्रताप यादव- 49, हार्डिंग रोड, पटना

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अभी किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं, लेकिन वे पटना के 49 हार्डिंग रोड पर एक सरकारी बंगले में रह रहे हैं. यह सरकारी बंगला उन्हें अगस्त 2015 में अलॉट किया गया था, जो उन्हें महागठबंधन सरकार के दौरान कैबिनेट मंत्री बनने के बाद मिला था. इस आवास को लेकर समय-समय पर राजनीतिक बहस होती रही है.

सांसद डॉ. मीसा भारती- पंडारा पार्क रोड, नई दिल्ली

वहीं, राज्यसभा सांसद होने के नाते लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती को देश की राजधानी दिल्ली के सबसे सुरक्षित और वीवीआईपी इलाके पंडारा पार्क में यह सरकारी आवास आवंटित है, जो दिल्ली में पार्टी का प्रमुख ठिकाना है.

Advertisement

सिर्फ मकान नहीं, प्रतीक, परंपरा और रसूख की लड़ाई

अभी लालू परिवार के पास चार सरकारी बंगले हैं. लेकिन, 10 सर्कुलर रोड से उनका एक अलग कनेक्शन है. यह बंगला लालू-राबड़ी राज (1990 से 2005) के दौरान कई जरूरी पॉलिटिकल मीटिंग और फैसलों का गवाह रहा है. लालू परिवार यहां 15 साल से रह रहा है. इसलिए, यह बंगला RJD सपोर्टर्स के लिए एक पॉलिटिकल सिंबल भी माना जाता है.

आने वाले दिनों में यह मुद्दा बिहार की राजनीति में और अधिक गर्मा सकता है, क्योंकि यह सिर्फ एक सरकारी बंगले का मामला नहीं बल्कि सत्ता, परंपरा और राजनीतिक संदेश से भी जुड़ा हुआ है.

यह भी पढ़ें: Bihar Politics: सियासी रसूख की जंग या 'लक Factor', समझिए आखिर क्यों 10 सर्कुलर रोड खाली नहीं करना चाहती राबड़ी देवी

Featured Video Of The Day
Kalyan Banerjee Attacked: अभिषेक के बाद कल्याण बनर्जी पर हुआ हमला! सामने आया वीडियो | Breaking News