Bihar Road Accident: छपरा में दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप पलटने से 4 आर्केस्ट्रा कर्मियों की मौत; 5 घायल

यह हादसा छपरा-रिविलगंज मार्ग पर भगवान बाजार थाना क्षेत्र के पीएन सिंह डिग्री कॉलेज के पास हुआ. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
(सांकेतिक तस्वीर)

Chhapra Road Accident: बिहार के छपरा जिले में बुधवार सुबह आर्केस्ट्रा कर्मियों से भरी एक पिकअप वैन हादसे का शिकार हो गई. इस दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इस हादसे के बाद पीएन सिंह डिग्री कॉलेज के पास अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और उन्होंने नजदीकी सदर अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया.

मृतकों में महिला भी शामिल

यह घटना बुधवार सुबह करीब चार से पांच बजे के बीच की बताई जा रही है. मरने वाले चार लोगों में दो महिलाएं भी शामिल हैं, जिनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. जानकारी के मुताबिक, ये सभी एक शादी समारोह में प्रोग्राम करने के बाद डीजे लदी पिकअप पर सवार होकर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान डॉक्टर पी.एन. सिंह डिग्री कॉलेज से पश्चिम दिशा में पहुंचते ही तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई.

अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है और पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है.
Photo Credit: NDTV Reporter

लोगों ने ट्रक ने रौंदा

पिकअप के पलटते ही उसमें सवार लोग सड़क पर जा गिरे जिन्हें सामने की दिशा से आ रहे एक ट्रक ने रौंद दिया. घटना की सूचना मिलते ही डायल 112, भगवान बाजार थाना और रिवीलगंज पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने सभी मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है.

Advertisement

टक्कर लगने से पिकअप पलटी

छपरा सदर एएसपी राम पुकार सिंह ने NDTV को बताया कि आर्केस्ट्रा टीम की गाड़ी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी, जिस वजह से यह हादसा हुआ. अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है ओर 6 अन्य घायल हैं. घायलों का इलाज जारी है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही हैं. अधिकांश लोग बलिया के रहने वाले हैं. 

ये भी पढ़ें:- अनंत सिंह की फिर बढ़ीं मुश्किलें, गोपालगंज में अश्लील डांस और हथियारों का प्रदर्शन पड़ा भारी; FIR दर्ज

Advertisement
Featured Video Of The Day
जब घर से विदा हुआ हिरणी का बच्चा तो फूट-फूटकर रो पड़ा पूरा परिवार