जिस थाने के स्टाफ का कपड़ा धोती है मां, वही के अधिकारियों ने बेटे को किया सम्मानित, गुदड़ी के लाल का कमाल

​धर्मेंद्र के पिता मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, उनकी मां रेखा देवी पिछले 20-25 वर्षों से जंदाहा थाना के पुलिस कर्मियों के कपड़े धोने का कार्य कर रही हैं. धर्मेंद्र ने अपनी सफलता का श्रेय मां के संघर्ष को देते हुए धर्मेंद्र ने कहा कि उनकी मां ने दिन-रात मेहनत कर उन्हें पढ़ाया-लिखाया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
थाने में मां के साथ धर्मेंद्र, पुलिसकर्मियों ने उन्हें सम्मानित किया है.
NDTV
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • धर्मेंद्र ने अपनी लगन और मेहनत के दम पर बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा को पास कर बड़ी कामयाबी अर्जित की है.
  • BPSC पास कर धर्मेंद्र राजस्व पदाधिकारी बने हैं, उनके पिता मजदूर है, जबकि मां थाने से स्टाफ के कपड़े धोती है.
  • धर्मेंद्र को मिली कामयाबी से लोगों में खुशी है. पुलिस अधिकारियों ने उन्हें थाने बुलाकर सम्मानित किया.
वैशाली:

Success Story: 'मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है', इस शेर को सच कर दिखाया है बिहार के वैशाली जिले के जंदाहा के रहने वाले धर्मेंद्र ने. धर्मेंद्र के पिता मजदूर है, मां पुलिस थाने के स्टाफ के कपड़े धोती है. लेकिन धर्मेंद्र ने अपनी लगन और मेहनत के दम पर बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा को पास कर बड़ी कामयाबी अर्जित की है. BPSC पास कर धर्मेंद्र राजस्व पदाधिकारी बने हैं. परीक्षा में मिली सफलता के बाद उन्हें उसी थाने में सम्मानित किया गया, जहां के स्टाफ के कपड़े उमकी मां धोया करती है. धर्मेंद्र ने विपरीत परिस्थितियों में भी मेहनत और लगन से सफलता की नई इबारत लिखी है, जिसकी सभी लोग तारीफ कर रहे है. 

पिता मजदूर, मां थाने के स्टाफ का धोती है कपड़ा

​धर्मेंद्र के पिता मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, वहीं उनकी मां रेखा देवी पिछले 20-25 वर्षों से जंदाहा थाना के पुलिस कर्मियों के कपड़े धोने का कार्य कर रही हैं. अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां के संघर्ष और पुलिस परिवार के सहयोग को देते हुए धर्मेंद्र ने कहा कि उनकी मां ने दिन-रात मेहनत कर उन्हें पढ़ाया-लिखाया.

​भावुक मां रेखा देवी ने बताया कि जंदाहा थाना के सभी पुलिस कर्मियों ने हमेशा उनका संबल बनकर मदद की, थाने के सारे पुलिस का कपड़ा धोने का काम करती है,जिसका सुखद परिणाम आज उनके पुत्र के चयन के रूप में सामने आया है.

बीपीएससी परीक्षा पास करने वाले धर्मेंद्र को सम्मानित करते पुलिस अधिकारी.
Photo Credit: NDTV

जंदाहा थाने के कर्मियों ने धर्मेंद्र को किया सम्मानित

​इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर जंदाहा सर्किल इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह और थानाध्यक्ष अनामिका कुमारी ने नवनियुक्त राजस्व पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार को अपने थाने पर बुलाकर फूल माला पहनाकर सम्मानित किया. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि धर्मेंद्र की यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है.

Advertisement

इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी ढ़ोल नगड़ा के साथ पूरे गांव में धर्मेंद्र का स्वागत किया. गांव में धर्मेंद्र के अधिकारी बनने पर आज खुशी का माहौल है. अब धर्मेंद्र का लिए डीएसपी बनने का है.

यह भी पढ़ें - Success Story: भाई-बहन एक साथ बने अफसर, प‍िता की मौत के बाद दादा की पेंशन से की पढ़ाई

Featured Video Of The Day
न्यूजीलैंड में बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए PM मोदी क्या बोले?

Topics mentioned in this article
BPSC Result
Bpsc Exam
Success Story
Vaishali News
BPSC Success Story