बिहार के पूर्णिया जिले में तीन दिन से आतंक फैला रहे तेंदुए को ग्रामीणों ने घेर कर मार डाला. ये मामला जिले की टीकापट्टी थानाक्षेत्र के धूसर पंचायत के चकला बहियार गांव की है.
जानकारी के मुताबिक, तीन दिनों से गांव में दाखिल हुए एक तेंदुए के आतंक से इलाके में दहशत फैल गई थी. इसके बाद लोगों के मन में डर घर कर गया था. ग्रामीणों के अनुसार, तेंदुए ने खेत में घुसकर दो गाय के बच्चों और एक बकरे को अपना शिकार बना लिया. आखिरकार बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए.
घेर कर तेंदुए को मार गिराया
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से इलाके में जंगली जानवर देखे जाने की चर्चा हो रही थी, लेकिन बुधवार को तेंदुए के हमले के बाद लोगों में भय व्याप्त हो गया. सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन के मौके पर पहुंचने की बात कही जा रही है. घायल लोगों का इलाज स्थानीय स्तर पर कराया जा रहा है. फिलहाल टिकापट्टी थाना पुलिस की तरफ से पूरे मामले की जांच की जा रही है.
अटैक किया तो भीड़ ने मार डाला: गांव की मुखिया
गांव की मुखिया शांति देवी ने इस घटना को लेकर कहा, "सूचना मिली यहीं से कुछ आदमी कुछ किसानों ने बताया कि गाय का बच्चा खो गया है तो हमारे पति आए तो पहले थाना को रिपोर्ट किया. कई बार लोगों ने इलाके में तेंदुए को देखा है. इस बारे में ही हम सब वरीय पदाधिकारी से बात कर रहे थे. इस बीच खबर मिली की तेंदुआ जो है अटैक दिया है. तीन-चार आदमी पर अटैक किया तो पूरी भीड़ मिलकर तेंदुए को धारदार हथियार से मार गिराया.अगर नहीं मारते तो वह कितने लोगों की मार देता."
यह भी पढ़ें: बकरीद से पहले हैरान करने वाला कांड! लक्जरी कार से आए और पलक झपकते ही उड़ा ले गए बकरा














