Bihar: जमीनी विवाद में चाचा ने ईंट से कूचकर भतीजे की ली जान, नवंबर में होने वाली थी शादी

Bihar News: बिहार के वैशाली में एक चाचा ने जमीन के झगड़े में अपने भतीजे राजू पासवान की हत्या कर दी. राजू की नवंबर में शादी होने वाली थी. वह अपने घर का इकलौता वारिस था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Vaishali Crime News
NDTV

 Vaishali Crime News: बिहार के वैशाली  जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. भगवानपुर थाना क्षेत्र के बिजलीपुर गांव में मामूली कहासुनी के बाद एक चाचा ने अपने ही सगे भतीजे की ईंट से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

शादी की तैयारियों के बीच पसरा सन्नाटा

 मृतक की पहचान राजू पासवान के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि राजू पासवान अपने परिवार का इकलौता चिराग था. उसकी शादी इसी साल नवंबर में होने वाली थी. तय हुई थी. घर में शादी की तैयारी चल रही थी, लेकिन इस घटना ने परिवार के चिराग को हमेशा के लिए बुझा दिया.

जमीनी विवाद में चाचा ने ली भतीजे की जान

मिली जानकारी के अनुसार, राजू और उसके चाचा संजय पासवान के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. शुक्रवार देर शाम दोनों के बीच फिर से कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई. आरोप है कि इसी दौरान संजय पासवान (चाचा) ने राजू के सिर पर ईंट से जोरदार हमला कर दिया. जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया. इतने में परिजन आनन-फानन में राजू को सदर अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

आरोपी चाचा गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना पुलिस और एसडीपीओ (SDPO) गोपाल मंडल मौके पर पहुंचे. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी चाचा संजय पासवान को गिरफ्तार कर लिया है.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है. SDPO गोपाल मंडल ने बताया की मृतक और आरोपी आपस में पटीदार (रिश्तेदार) हैं.इनके बीच पहले से भी विवाद चला आ रहा था. किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के दौरान सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण युवक की मृत्यु हुई है.आरोपी को  गिरफ्तार कर  लिया है.

यह भी पढ़ें: बेटी ने चुकाई मायके आने की कीमत, नाराज पति ने ससुराल में पत्नी की सीने में मारी गोली...फिर खुद की भी ले ली जान

Advertisement
Featured Video Of The Day
Gautam Adani on World Labour Day: अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी का खास संदेश