बिहार में आज फिर 3 लड़कियां गंडक नदी में डूबीं, कल नाव पलटने से डूबे थे 14 लोग, 5 की हो चुकी है मौत

गोपालगंज में गंडक नदी पार करते समय नाव पलटने से तीन किशोरियां लापता हो गई हैं. जिला प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
गोपालगंज में गंडक नदी पार करते समय नाव पलटने से तीन किशोरियां लापता हो गई हैं.

Bihar News: बिहार के गोपालगंज जिले में एक और नाव पलटने का बड़ा हादसा हो रहा है. जहां मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया घाट के पास शुक्रवार को गंडक नदी में एक छोटी नाव पलटने से तीन किशोरियां लापता हो गई हैं. ये हादसा उस समय हुआ जब ये बच्चियां रोज की तरह नदी पार करके खेती के लिए दूसरी तरफ जा रही थीं. इससे एक दिन पहले ही बाढ़ के उमानाथ धाम में नाव पलटने से बड़ा हादसा हुआ था, जिसमें 14 लोग डूब गए थे. अब तक वहां पांच शव बरामद किए जा चुके हैं.

नाव पलटने से हुआ हादसा

स्थानीय लोगों के अनुसार, बच्चियां एक छोटी डेंगी (नाव) पर सवार होकर नदी पार कर रही थीं. नदी में तेज धार और हवा के दबाव के कारण नाव अचानक डगमगा गई और पलट गई. नाव पर सवार कुछ लोगों ने तो तैरकर अपनी जान बचा ली, लेकिन सल्लैहपुर टंडसपुर गांव की तीन किशोरियां नदी की तेज लहरों में ओझल हो गईं. बताया जा रहा है कि एक बच्ची के बहने पर उसे बचाने के चक्कर में अन्य दो बच्चियां भी गहरे पानी में समा गईं. लापता बच्चियों में चंदन यादव की दो बेटियां और मजिस्टर राय की एक बेटी शामिल हैं.

प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद

घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में मातम पसर गया है. मौके पर पहुंचे सदर एसडीएम अनिल कुमार ने बताया कि हादसे की खबर मिलते ही तत्काल एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोरों को राहत और बचाव कार्य में लगा दिया गया है. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है ताकि बच्चियों का पता लगाया जा सके. यह इलाका बैकुंठपुर के विधायक सह बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के क्षेत्र में आता है.

एक दिन पहले भी हुआ हादसा

क्षेत्र में यह पिछले कुछ दिनों में दूसरी बड़ी नाव दुर्घटना है. इससे एक दिन पहले ही बाढ़ के उमानाथ धाम में नाव पलटने से बड़ा हादसा हुआ था, जिसमें 14 लोग डूब गए थे. जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है और की तलाश अभी भी जारी है. प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है.

Advertisement

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

वही इस मामले में सदर एसडीएम अनिल कुमार ने कहा कि उन्हें सुबह सूचना मिली कि एक छोटी सी डेंगी टाइप का नाव थीं. जिसपर कुछ लोग बैठकर जा रहे थे. तेज हवा की वजह से नाव पलट गई. उसी में कुछ लोगों के गायब होने की सूचना है. सूचना के बाद एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोरों को मौके पर लगा दिया गया हैं. रेस्क्यू सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- अजमेर हत्याकांड के तीनों आरोपियों को रिमांड, मर्डर की प्लानिंग का पूरा खुलासा करने के लिए पुलिस जुटाएगी सबूत

Advertisement
Featured Video Of The Day
NEET Paper Leak 2026 : नीट री-एग्जाम में क्यों पड़ रही वायुसेना की जरूरत और क्या होगा फायदा? | NDTV