सीवान में शादी से लौट रहे पत्रकार को मारी गोली, गंभीर हालत में पटना रेफर

बिहार में पत्रकार को गोली मारे जाने का ये कोई पहला मामला नहीं है. सीवान में ही दैनिक हिंदुस्तान के पत्रकार राजदेव रंजन की 13 मई, 2016 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सीवान में पत्रकार पर फायरिंग
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • सीवान में अपराधियों ने पत्रकार रमेश कुमार सिंह को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया
  • घायल पत्रकार को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है
  • घटना तब हुई जब रमेश कुमार सिंह शादी समारोह से लौट रहे थे और रास्ते में अपराधियों ने उन पर फायरिंग की
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:

बिहार में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं इस बात का अंदाजा सीवान में हुई घटना से लगा लीजिए. गुरुवार देर शाम बेखौफ अपराधियों ने एक पत्रकार को गोली मार दी. जानकारी के मुताबिक घायल पत्रकार हिन्दुस्तान समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं. घायल हालत में उनको पटना अस्पताल रेफर किया गया है. यह खौफनाक घटना सीवान के पचरुखी थाना क्षेत्र के भवानी मोड़ के पास का घटी. सीवान में पत्रकारों पर अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. इस घटना ने एक बार फिर साल 2016 के राजदेव रंजन हत्याकांड की याद दिला दी है.

ये भी पढ़ें- 5 कत्ल, फर्जी बेल और दीवाली की वो खूनी रात... 6 साल बाद अदालत ने सुनाई फांसी की सजा

अपराधियों ने पत्रकार को मारी गोली

गोलीबारी की इस घटना में स्थानीय थाना क्षेत्र के जसौली के रहने वाले पत्रकार रमेश कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हादसे के बाद स्थानीय लोग घायल पत्रकार को इलाज के लिए तुरंत सदर अस्पताल लेकर पहुंचे.  इमरजेंसी वार्ड के डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उनको बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया.

शादी से लौट रहे पत्रकार गंभीर रूप से घायल

जानकारी के मुताबिक, रमेश कुमार सिंह शादी समारोह में शामिल होने के लिए शहर के पकड़ी बंगाली स्थित एक मैरिज हॉल पहुंचे थे. वहां से वह वापस घर लौट ही रहे थे कि रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी. गोली लगते ही रमेश घायल हो गए. जिसके बाद स्थनीय लोग उनको तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे. घटना की जानकारी मिलते ही एसपी पूरन कुमार झा, सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी ली. 

Advertisement

सीवान में पहले भी हो चुकी है पत्रकार की हत्या

बिहार में पत्रकार को गोली मारे जाने का ये कोई पहला मामला नहीं है. सीवान में ही दैनिक हिंदुस्तान के पत्रकार राजदेव रंजन की 13 मई, 2016 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड में आरजेडी के कद्दावर नेता और सीवान के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन का हाथ था. एक बार फिर किसी पत्रकार को निशाना बनाया गया है.
 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: Hormuz में 2 भारतीय जहाजों पर ईरानी हमला | Bharat Ki Baat Batata Hoon