"MLA फंड किसी के बाप का नहीं है, अधिकारियों को सड़क समेत उखाड़ देंगे", बिहार के विधायक ने दी चेतावनी

बिहार के सहरसा से विधायक इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता ने अधिकारियों को चेतावनी दी. उन्होंने यह भी कहा कि वो भ्रष्ट पुलिसकर्मियों की फाइल भी खोल देंगे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सहरसा विधायक इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता

बिहार के सहरसा से विधायक इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता (IP Gupta) विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद पहली बार क्षेत्र पहुंचे. विधायक आईपी गुप्ता ने कहा कि एमएलए फंड में यहां के अधिकारी 24 फीसदी कमीशन लेते हैं, यह फंड उनके बाप का नहीं है. यह सरकार और यहां की जनता का पैसा है. अगर कमीशन लेकर बढ़िया सड़क नहीं बनाई तो सड़क सहित उसे उखाड़ देंगे. पूर्व भाजपा विधायक का नाम लिए बिना आइपी गुप्ता ने कहा, "कुछ लोग यह कहते नहीं थक रहे हैं कि यह काम उन्होंने कराया, वह काम उन्होंने कराया. पटना से आए, गाड़ी से उतरे और कह दिया कि पुल की फाइल पास करा दी, जहाज शुरू करा दिया, नाला बनवा दिया."

पंचायत समिति के पास अधिकारी नहीं- विधायक

विधायक ने कहा कि आजकल कुछ लोग महात्मा गांधी के सपनों के पंचायती राज का सपना देखते है. वे यह नहीं देखते कि मुखिया, पंचायत समिति सदस्य या वार्ड सदस्य के पास कोई अधिकार ही नहीं है. भ्रष्टाचार पर वार करते आईपी गुप्ता ने कहा कि वे JEN राज को खत्म कर देंगे. ये सबसे बड़े कमीशनखोर हैं. दलालों के माध्यम से पैसा वसूलते हैं और उपभोक्ताओं को डिसकनेक्शन की धमकी देकर FIR कराते हैं. 

विधायक बोले- क्रेडिट लेने की होड़ में नहीं रहते

उन्होंने कहा कि पूर्व के जनप्रतिनिधियों का सारा काला चिट्ठा उनके पास है. सहरसा की कोई समस्या नहीं बची है, जिसकी आवाज़ उन्होंने सदन में नहीं उठाई हो. हम दूसरों की तरह क्रेडिट लेने की होड़ में नहीं रहते हैं.

भ्रष्ट पुलिसकर्मियों को भी दी चेतावनी 

साथ ही भ्रष्ट पुलिस अफसरों को चेतावनी देते विधायक ने कहा कि ऐसे पुलिसकर्मियों के नाम की फाइल जरूर खोलेंगे.  उन्होंने कहा कि कोई उन्हें वोट न दे, फर्क नहीं पड़ता है. लेकिन सहरसा के विकास के लिए जो वे कर रहे हैं, उसमें उनका साथ चाहिए.

Advertisement

 


 

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War | क्या ईरान के बाद America के बम Pakistan पर बरसने वाले हैं?