Bihar: दूसरी महिला से पति के इश्क की सजा पत्नी को मिली, विरोध करने पर पीट-पीट कर मार डाला

सहरसा में एक पति ने अपनी पत्नी की इसलिए जान ले ली क्योंकि वह उसके नाजायज संबंधों का विरोध करती थी. बलवाहाट थाना क्षेत्र में हुई इस हत्या के बाद आरोपी पति और ससुराल वाले फरार हैं. पुलिस जांच में जुटी है. सहरसा से कन्हैया जी की रिपोर्ट

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सहरसा में एक पति ने अपनी पत्नी की इसलिए जान ले ली क्योंकि वह उसके नाजायज संबंधों का विरोध करती थी.

Bihar News: बिहार के सहरसा जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक बेहद दुखद घटना सामने आई है. बलवाहाट थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव में पति के अवैध संबंधों का विरोध करना एक विवाहिता को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा. 27 वर्षीय रौनक खातून की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे इलाके को दहला दिया है.

इश्क बना जान का दुश्मन

मृतका के पिता मो. जाकिर के अनुसार, रौनक की शादी 2018 में मो. जफर के साथ हुई थी. रौनक का पति जफर किसी दूसरी महिला के साथ प्रेम प्रसंग में लिप्त था, जिसका रौनक अक्सर विरोध करती थी.

इसी बात को लेकर घर में आए दिन कलह और मारपीट होती थी. परिजनों का आरोप है कि शुक्रवार को जफर और उसके परिवार वालों ने मिलकर रौनक को बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. रौनक की दो मासूम बेटियां हैं, जिनके सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया है.

पुलिस की कार्रवाई और फरार आरोपी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रौनक का शव बरामद किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. सिमरी बख्तियारपुर के एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है. घटना के बाद से ही आरोपी पति और ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (FSL) की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं.

Advertisement

एसडीपीओ ने आश्वासन दिया है कि पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. फिलहाल पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है.

यह भी पढ़ें- Banswara: तलवाड़ा हवाई पट्टी के पास दर्दनाक सड़क हादसा, निर्माणाधीन पुल से गिरी बाइक, युवक के सीने के आर- पार हुआ सरिया

Advertisement
Featured Video Of The Day
Terrorist Hamza Burhan Pakistan में ढेर! Lawrence Bishnoi Gang ने लिया Pulwama Attack का बदला?
Topics mentioned in this article