RJD विधायक बोगो सिंह के JDU दफ्तर पहुंचने से गरमाई बिहार की सियासत, दल बदलने की खबरों पर दिया ये जवाब

आरजेडी विधायक बोगो सिंह का जेडीयू कार्यालय जाना बिहार की राजनीति में चर्चा का विषय बना. विधायक ने दल बदलने की खबरों का खंडन करते हुए इसे जनता के मुद्दों की मुलाकात बताया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
आरजेडी विधायक बोगो सिंह.

Bihar Politics News: बिहार में मटिहानी से आरजेडी विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह एक बार फिर बिहार की राजनीति के केंद्र में हैं. अपनी बेबाक कार्यशैली के लिए मशहूर बोगो सिंह बुधवार को अचानक जेडीयू कार्यालय पहुंच गए. इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार से मुलाकात की. उनके जेडीयू दफ्तर जाने की खबर फैलते ही सियासी गलियारों में हलचल मच गई और कयास लगाए जाने लगे कि वे जल्द ही पाला बदलकर जेडीयू में शामिल हो सकते हैं.

जनता के मुद्दे पर मंत्री से मिलने पहुंचे

विधायक बोगो सिंह ने इन चर्चाओं पर विराम लगाते हुए साफ किया कि उनकी यह मुलाकात पूरी तरह से प्रशासनिक और जनहित से जुड़ी थी. बोगो सिंह ने अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वे पिछले कई दिनों से स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मिलने का प्रयास कर रहे थे. जब उन्हें पता चला कि मंत्री जेडीयू दफ्तर में जनता दरबार में मौजूद हैं तो वे अपनी विधानसभा के अस्पतालों की बदहाल स्थिति की शिकायत लेकर वहां पहुंच गए.

अस्पतालों की दुर्दशा पर मंत्री का आश्वासन

विधायक ने बताया कि उन्होंने मंत्री के सामने साक्ष्य के साथ कई गंभीर मुद्दे रखे. इसमें विशेष रूप से नीतीश कुमार की मां के नाम पर बने अस्पताल में कुत्तों के सोने का मामला और शाम्हो प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र की जर्जर स्थिति शामिल थी. बोगो सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे को लेकर मंत्री को खरी-खरी सुनाई है और इस पर उन्हें कार्रवाई का ठोस आश्वासन भी मिला है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे बरौनी के एक मामले में राजस्व मंत्री से भी मिलने गए थे.

बोगो सिंह ने स्पष्ट लहजे में कहा कि जनता के हक और विकास कार्यों के लिए वे किसी भी हद तक जा सकते हैं और अगर मंत्री पाताल में भी होंगे तो वे जनता के मुद्दों को लेकर उनसे मिलने पहुंचेंगे. उन्होंने साफ किया कि दल बदलने की खबरें केवल अफवाह हैं और वे पूरी निष्ठा के साथ अपनी पार्टी में बने हुए हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें- राजस्थान, यूपी, महाराष्ट्र और बिहार में NIA की छापेमारी, पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी मामले में एक्शन

Featured Video Of The Day
SP महिला नेता Gargi Patel पर हमला, डिबेट में भिड़ गए BJP-सपा प्रवक्ता! | UP News | Meenakshi | Top