- बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने 32 आईपीएस अधिकारियों को जिला पुलिस प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है.
- इन अधिकारियों को जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और गंभीर अपराधों में स्पीडी ट्रायल सुनिश्चित करना होगा.
- पटना का जिला प्रभारी एडीजी ईओयू एनएच खान और वैशाली का प्रभारी पीएचक्यू के आईजी मनोज कुमार बनाए गए हैं.
बिहार के डीजीपी विनय कुमार (DGP Vinay Kumar) ने प्रदेश में कानून‑व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए 32 आईपीएस अधिकारियों को जिला पुलिस (Bihar Police) प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है. इन अधिकारियों के कंधों पर जिले में विधि‑व्यवस्था बनाए रखने, थानों के निरीक्षण, अनुसंधान कार्यों में तेजी लाने और गंभीर आपराधिक मामलों में स्पीडी ट्रायल सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी होगी.
एडीजी ईओयू एनएच खान को पटना का जिला प्रभारी बनाया गया है, जबकि वैशाली की जिम्मेदारी पीएचक्यू के आईजी मनोज कुमार को दी गई है. एडीजी अमित कुमार जैन को सारण के साथ‑साथ बक्सर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है और आईजी संजय कुमार को मुजफ्फरपुर का प्रभारी बनाया गया है.
बिहार में 31 IPS अधिकारी बने जिला प्रभारी
- ADG EOU एनएच ख़ान को मिला पटना का ज़िम्मा
- वैशाली का जिला प्रभारी PHQ के IG मनोज कुमार को बनाया गया
- ADG अमित कुमार जैन को सारण
- IG संजय कुमार को मुजफ्फरपुर
- ADG रवीन्द्रण शंकरन को गया
- ADG आर मलार विजी को नालंदा
- ADG पंकज कुमार दराद को भोजपुर
- ADG अमित कुमार जैन को बक्सर का भी जिम्मा
- ADG सुधांशु कुमार को दरभंगा
- ADG सुनिल कुमार को जहानाबाद और अरवल का जिम्मा
- ADG डा कमल किशोर सिंह को समस्तीपुर
- ADG पारसनाथ को मुंगेर
- DIG आनंद कुमार को मोतिहारी
- ADG अजिताभ कुमार को गोपालगंज और खगड़िया का जिम्मा
- ADG संजय सिंह को सिवान और पूर्णिया का जिम्मा
- ADG अमित राज को बेतिया और बगहा का जिम्मा
- ADG अमित लोढ़ा को लखीसराय और शेखपुरा का जिम्मा
- IG अनसुइया रणसिंह साहु को औरंगाबाद का जिम्मा
- DIG राजीव रंजन 2 को नवादा
- IG पी कन्नन को जमुई और अररिया
- IG एस प्रेमलता को भागलपुर और नवगछिया
- IG रंजीत कुमार मिश्रा को मधुबनी
- DIG राजीव रंजन 1 को बांका
- DIG मानवजीत सिंह ढिल्लो को रोहतास
- DIG हरप्रीत कौर को भभुआ
- DIG मीनू कुमारी को बेगूसराय
- DIG तौहीद परवेज को किशनगंज
- DIG सुशील कुमार को शिवहर
- DIG राशिद जमां को सीतामढ़ी
- DIG अनिल कुमार को सहरसा और सुपौल
- DIG जयकांत को कटिहार
- DIG राजेन्द्र कुमार भील को मधेपुरा का जिला पुलिस प्रभारी बनाया गया
ये भी पढ़ें : रेस्टिंग सेंटर, अटल कैंटीन में भोजन... दिल्ली सरकार ने गिग वर्कर्स को लेकर क्या-क्या बड़े ऐलान किए













