बिहार: नई सरकार में अकेले निशांत कुमार नहीं , जेडीयू से एक और उपमुख्यमंत्री बनेगा?

Bihar News: अभी तक कहा जा रहा था कि पार्टी केवल निशांत कुमार को उपमुख्यमंत्री बनाएगी ताकि पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं तक स्पष्ट संदेश दिया जा सके कि नीतीश कुमार के बाद निशांत के ही हाथों में पार्टी की असली ताक़त रहने वाली है. अब पार्टी के आला सूत्रों ने संकेत दिए हैं कि उनके साथ पार्टी के एक और वरिष्ठ नेता को भी उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बिहार में डिप्टी सीएम को लेकर ट्विस्ट.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • नीतीश कुमार राज्यसभा चुनाव जीतकर अगले महीने सांसद के रूप में शपथ लेंगे और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देंगे
  • बिहार में नई सरकार भाजपा के नेतृत्व में बनेगी जिसमें भाजपा मुख्यमंत्री और जेडीयू उपमुख्यमंत्री का पद संभालेगी
  • जेडीयू से दो उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की संभावना है जिसमें निशांत कुमार के साथ एक वरिष्ठ नेता भी शामिल होगा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा चुनाव जीत चुके हैं और अगले महीने वह राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ भी ले लेंगे. माना जा रहा है कि उसके तुरंत बाद वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देंगे. जिसके बाद बिहार में पहली बार बीजेपी के नेतृत्व में सरकार बनने का रास्ता साफ़ हो जाएगा. सबको कौतूहल इस बात में है कि बिहार का अगला सीएम कौन बनेगा. इस सवाल का जवाब मिलने में अभी वक्त लगेगा. लेकिन अगली सरकार के स्वरूप को लेकर धुंध धीरे-धीरे छंट रही है.

कौन बनेगा बिहार का नया सीएम?

बिहार में एनडीए गठबंधन के एक बड़े नेता ने एनडीटीवी को बताया कि बीजेपी के नेतृत्व में जो नई सरकार बनेगी उसका स्वरूप लगभग वैसा ही रहेगा जैसा कि अभी नीतीश कुमार के नेतृत्व में है. फ़र्क केवल इतना रहेगा कि जेडीयू की जगह बीजेपी आ जाएगी और इसके उलट बीजेपी की जगह जेडीयू आ जाएगी. यानि नीतीश कुमार की जगह मुख्यमंत्री बीजेपी का बनेगा और उपमुख्यमंत्री की कुर्सी जेडीयू के खाते में जाएगी.  

JDU कोटे से होगे दो उपमुख्यमंत्री

अगर ये बात सही होती है तो इसका मतलब होगा कि नई सरकार में नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार इकलौते उपमुख्यमंत्री नहीं बनेंगे बल्कि उनके साथ उनकी ही पार्टी का एक और नेता इस पद पर काबिज़ होगा. अभी तक कहा जा रहा था कि पार्टी केवल निशांत कुमार को उपमुख्यमंत्री बनाएगी ताकि पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं तक स्पष्ट संदेश दिया जा सके कि नीतीश कुमार के बाद निशांत के ही हाथों में पार्टी की असली ताक़त रहने वाली है. अब पार्टी के आला सूत्रों ने संकेत दिए हैं कि चूंकि निशांत कुमार अभी राजनीति में बिल्कुल नए हैं और उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी उठाने में थोड़ा समय लगेगा, इसलिए उनके साथ पार्टी के एक और वरिष्ठ नेता को भी उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा.

एक बार फिर JDU अध्यक्ष बनेंगे नीतीश 

उधर नीतीश कुमार एक बार फिर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे हैं. वर्तमान में भी वही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. नीतीश कुमार की तरफ़ से गुरुवार को इस पद के लिए होने वाले चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरा गया. दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने नीतीश कुमार की गैर हाज़िरी में उनका नामांकन पत्र भर दिया. नीतीश के पक्ष में दो सेट का नामांकन पत्र भरा गया है. 22 मार्च तक नामांकन पत्र भरने की आख़िरी तारीख़ है और 24 मार्च नाम वापस लेने की तारीख़ है. ज़ाहिर है कि पार्टी का कोई और नेता नामांकन नहीं भरेगा लिहाज़ा नीतीश कुमार निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिए जाएंगे. इसकी विधिवत घोषणा 24 मार्च को पार्टी की ओर से किए जाने की संभावना है. नीतीश कुमार चौथी बार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे.

Advertisement

ये भी पढ़ें- "MLA फंड किसी के बाप का नहीं है, अधिकारियों को सड़क समेत उखाड़ देंगे", बिहार के विधायक ने दी चेतावनी

ये भी पढ़ें- JDU अध्यक्ष पद के लिए आज पर्चा भरेंगे नीतीश कुमार, अब तक किसी और ने नहीं किया नामांकन

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान ने बरसाईं बैलेस्टिक मिसाइलें, अरबों डॉलर के प्लांट में भारी नुक़सान!| Khamenei