बीजेपी कार्यालय के बाहर सम्राट चौधरी के पोस्टर से हलचल, कुछ ही देर में हटाए; पार्टी की ओर से कही गई ये बात

बिहार में मुख्यमंत्री पद के लिए कई तरह की अटकलें लग रही हैं. इसी बीच, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के समर्थन में भाजपा कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाए गए. इससे राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

बिहार में अगले मुख्यमंत्री की दावेदारी के बीच पोस्टर भी नजर आ रहे हैं. गुरुवार (9 अप्रैल) को पटना स्थित बीजेपी कार्यकाल के बाहर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के समर्थन में पोस्टर नजर आए. बताया जा रहा है कि पोस्टर ‘वाल्मीकि समाज' की ओर से लगाए गए थे. हालांकि, इनमें से कुछ पोस्टर को बाद में पार्टी कार्यालय के कर्मचारियों ने हटा दिया. बिहार बीजेपी के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने इस बारे में जानकारी भी दी. पत्रकारों से बातचीत में कहा, "हमें नहीं पता कि ये पोस्टर किसने लगाए हैं. फिलहाल इतना ही कहा जा सकता है कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, यह निर्णय सामूहिक रूप से लिया जाएगा, जैसा कि पार्टी की परंपरा रही है." 

आज हो सकती है कैबिनेट की अंतिम बैठक

इस बीच कयास लगाए जा रहे हैं कि शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद कुमार अगले सप्ताह अपनी कैबिनेट की अंतिम बैठक कर सकते हैं और उसके बाद मुख्यमंत्री पद छोड़ सकते हैं.

पहली बार बिहार में बीजेपी की सरकार?

कयास लगाए जा रहे हैं कि 243 सदस्यीय विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी नई सरकार का गठन 14 अप्रैल के बाद कर सकती है. खरमास समाप्त होने के साथ ही भव्य समारोह होने की संभावना है. फिलहाल आधिकारिक तौर पर कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया है.  इसे बिहार में पहली बार भाजपा की सरकार के गठन के रूप में भी देखा जा रहा है, जहां हिंदी पट्टी का यह राज्य अब तक पार्टी की सीधी सत्ता से दूर रहा है. 

Featured Video Of The Day
IPL 2026: बैटिंग में वैभव और बॉलिंग में शमी को देखने की बेताबी!