नवादा शहर के नवीन नगर सेक्स रैकेट की शातिर एजेंट नीलम उर्फ नेहा पुलिस के हत्थे चढ़ गई है. करीब ढाई महीने पहले दर्ज हुए मामले में नवादा नगर थाने की पुलिस ने नीलम को बिहार शरीफ से गिरफ्तार किया है. हालांकि, उसने अपना पता मिर्जापुर लिख रखा है, लेकिन वह सेक्स रैकेट का संचालन पति संजीव के साथ बिहार शरीफ में कर रही थी. पुलिस संजीव की तलाश कर रही है. आरोप है कि नीलम उर्फ नेहा ही नाबालिग लड़कियों को बलहा-फुसलाकर सेक्स रैकेट से जोड़ती थी, और उनसे जबरदस्ती देह व्यापार कराती थी.
16 साल की लड़कियों को मुक्त कराया
नवादा के पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के मुताबिक, 30 जनवरी को नवादा शहर के नवीन नगर मोहल्ले में एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ था. तब वहां सेक्स रैकेट के संचालक और ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया था. इस मामले में 6 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, तब 16 साल की नाबालिग लड़की को भी पुलिस ने देह व्यापार के दलदल से मुक्त कराया था. यह सेक्स रैकेट नवादा शहर के घनी आबादी वाले इलाके में चल रहा था, जहां से दो नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया था.
बड़ी शातिर है नीलम उर्फ नेहा
नीलम उर्फ नेहा इस धंधे में कितनी शातिर है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वह मूलतः हिसुआ की रहने वाली है. उसकी शादी रहुई थाना क्षेत्र के एक गांव में विक्की से हुई थी. उसने अपना पता मिर्जापुर लिख रखा है. फिलहाल वह सेक्स रैकेट के संचालन करने वाले दूसरे पति संजीव के साथ बिहार शरीफ में रह रही थी. इस धंधे में उसके पहला पति विक्की और दूसरा पति संजीव दोनों शामिल था. पुलिस दोनों की तलाश कर रही है. आरोप है कि संजीव, उसका भाई रोशन और विक्की नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर रैकेट से जोड़ता था. नेहा उससे धंधा कराती थी. पैसे बसूलती थी. उनसे जबरदस्ती देह व्यापार कराती थी.
ऑनलाइन कैश वसूली
पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के मुताबिक, नवीन नगर में संचालित सेक्स रैकेट का खुलासा होने के दौरान कई आपत्तिजनक चीज बरामद हुई थी. ग्राहकों से पेमेंट लेने के लिए स्कैनर और डिवाइस तक मिले थे. इस दौरान ग्राहकों से लिया गया 10 हजार 8 सौ 20 रुपये नगद भी बरामद हुआ था. वह पेमेंट की आईडी नीलम उर्फ नेहा के नाम पर ही बनाई गई थी. इतना ही नहीं लड़कियों के पकड़े जाने के बाद नीलम ने ही दो महिलाओं को लड़कियों की फर्जी मां और बहन बनाकर भेजा था. नीलम के बारे में बताया जाता है कि वह हिसुआ की रहने वाली है, और अलग-अलग जगह रहकर सेक्स रैकेट चला रही थी.
ऐसे चलता है काला धंधा
नवादा पुलिस के मुताबिक, नीलम का पहला पति बिक्की, दूसरा पति संजीव और संजय रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और पार्क आदि सार्वजनिक स्थलों पर घूमते थे, और घर से रूठ कर आई लड़कियों, प्रेमी से धोखा खाने वाली लड़कियों या गरीब बेसहारा लड़कियों को काम दिलाने के बहाने जाल में फसाते थे, और सेक्स रैकेट में धकेल देते थे. जाल में फंस जाने के बाद नीलम उसे हैंडल करती थी. उसे लाने से लेकर धमकाने तक और ग्राहक से पैसे वसूलने तक का काम नीलम ही करती थी.
यह भी पढ़ें: कर्मचारी-पेंशनर्स के लिए आज बड़ी मीटिंग, फाइनल होगा मेमोरेंडम! क्या सैलरी, पेंशन, भत्ते पर बनेगी बात?














