मुजफ्फरपुर:पॉक्सो के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर गांववालों का हमला, आधी रात ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत

मुजफ्फरपुर जिले के एक गांव में मंगलवार आधी रात बवाल हो गया. एक पॉक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया. आलम यह हो गया कि पुलिस को आत्मरक्षा के लिए हवाई फायरिंग करनी पड़ी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
muzaffarpur news
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मुजफ्फरपुर में पॉक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर स्थानीय लोगों का हमला
  • पुलिस ने आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग की, जिसके बाद स्थानीय लोगों की ओर से भी गोलीबारी हुई
  • गोलीबारी के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया,तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुजफ्फरपुर:

मुजफ्फरपुर जिले के एक गांव में मंगलवार आधी रात बवाल हो गया. एक पॉक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया. आलम यह हो गया कि पुलिस को आत्मरक्षा के लिए हवाई फायरिंग करनी पड़ी. फायरिंग दूसरी तरफ से भी हुई. देखते ही देखते पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. 

क्या है पूरा मामला?

दरअसल मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना की पुलिस देर रात पास्को (POCSO) एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची थी. तभी आरोपी अपने घर से निकाल परोस के घर में जा छुपा जिसके बाद पुलिस टीम आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पड़ोस के घर में पहुंची. इसी बीच ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया जिसके बाद पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई. जवाब में स्थानीय लोगों की ओर से भी पुलिस पर गोली चलाई गई. इसी गोलीबारी की घटना में एक स्थानीय लोगों को गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद आक्रोश और भड़क गया और स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम की कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया.

स्थानीय लोगों के हमले में गायघाट थानेदार समेत तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हैं. फिलहाल स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है. वहीं कई आला अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं. 

यह भी पढ़ें- गया में ईंट भट्ठे पर बंधुआ मजदूरी का खुलासा, 62 का रेस्क्यू, आरोपी हुआ फरार

मामले को लेकर एसएसपी ने क्या बताया?

मामले को लेकर हुई बातचीत के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि बीते दिनों एक नाबालिग लड़की के साथ हुए अपराध के मामले में पास्को कोर्ट ने आरोपी की गिरफ्तारी का आदेश दिया था. इसी आदेश के पालन में गायघाट पुलिस की टीम देर रात गायघाट थाना क्षेत्र के असिया गांव में आरोपी के गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी करने पहुंची थी. जैसे ही पुलिस ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, ग्रामीण उग्र हो गए और पुलिस टीम का विरोध शुरू कर दिया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला बोल दिया.

Advertisement

यह भी पढ़ें-   धरा गया UPSC का फर्जी टॉपर रंजीत यादव, अब शेखपुरा थाने में दोबारा होगा स्वागत
 

Featured Video Of The Day
Donald Trump की Deadline से पहले Iran ने America से तोड़ा संपर्क, Strait of Hormuz पर महायुद्ध तय?
Topics mentioned in this article