दलाल से रिश्वत ले रहा था पुलिस अधिकारी, पास में खड़े शख्स ने कैमरे में कैद कर ली काली करतूत, वीडियो वायरल

मुजफ्फरपुर के पियर थाना के अपर थानाध्यक्ष एसआई अभिनंदन कुमार रिश्वत लेते कैमरे में कैद हो गए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. पढ़िए मणिभूषण शर्मा की रिपोर्ट.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
मुजफ्फरपुर थानाध्यक्ष अभिनंदन कुमार

मुजफ्फरपुर (बिहार) में थानाध्यक्ष का रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया है. वीडियो में पियर थाना के अपर थानाध्यक्ष एसआई अभिनंदन कुमार रिश्वत लेते दिख रहे हैं. अभिनंदन कुमार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. पुलिस महकमे में रिश्वतखोरी के खिलाफ डीआईजी चंदन कुशवाहा लगातार सख्ती कर रहे हैं. बावजूद इसके, पुलिस अधिकारी की काली करतूत कैमरे में कैद होने के बाद सवाल खड़े हो गए हैं. वीडियो में अभिनंदन कुमार नूनफारा निवासी के एक दलाल से पैसा लेते हुए दिख रहे हैं. उसी समय वहां मौजूद एक शख्स ने पूरा घटनाक्रम मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया.  

जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई 

इस मामले को लेकर मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने संज्ञान लिया है. उन्होंने बताया कि मामले की जांच एसडीपीओ पूर्वी-2 मनोज कुमार सिंह द्वारा कराई जा रही है. जांच रिपोर्ट आने के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि इस तरह के पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

DIG का एक्शन बेअसर?

हाल ही में एक पुलिस आरक्षी निरीक्षक को भी रिश्वतखोरी के मामले में सेवा से बर्खास्त किया था. तिरहुत प्रक्षेत्र के DIG चंदन कुशवाहा ने सख्त रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया था कि भ्रष्ट पुलिसकर्मी बख्शे नहीं जाएंगे. लेकिन अब अपर थानाध्यक्ष की करतूत ने फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं.

यह भी पढ़ेंः बेसहारा पशुओं से निपटने पर हिमाचल सरकार का खास फोकस, करोड़ों का फंड जारी

Featured Video Of The Day
Iran War के बीच Hormuz में खुला तेल का 'नया रास्ता'! क्या दूर होगी तेल की किल्लत? | Iran Israel War