- मोतिहारी में हुए एनकाउंटर में कुख्यात अपराधी कुंदन ठाकुर और उसका साथी प्रियांशु दुबे मारे गए
- कुंदन सिंह वही नामी अपराधी है जिसने 10-15 पुलिसकर्मियों को जान से मारने की धमकी दी थी
- .पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों अपराधी मारे गए, जबकि मुठभेड़ के दौरान एक पुलिस जवान को भी जान गंवानी पड़ी.
पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रामडीहा गांव में देर रात करीब ढाई बजे पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी कुंदन ठाकुर और उसका साथी प्रियांशु दुबे मारे गए हैं. इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी के भी शहीद होने की खबर है.कुंदन सिंह वही नामी अपराधी है जिसने 10-15 पुलिसकर्मियों को जान से मारने की धमकी दी थी.
मारा गया कुंदन सिंह
कुख्यात अपराधी कुंदन सिंह ने दो दिन पहले चकिया थाना के अपर थानाध्यक्ष को फोन कर पुलिसवालों को जान से मारने की धमकी दी थी. इसी के बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुट गई थी. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रामडीहा में घेराबंदी की, जहां अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी.पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों अपराधी मारे गए, जबकि मुठभेड़ के दौरान एक पुलिस जवान को भी जान गंवानी पड़ी.
अन्य नेटवर्क की भी जांच जारी
DIG हरिकिशोर राय ने कहा कि घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है.पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मारे गए अपराधियों का आपराधिक इतिहास रहा है और उनसे जुड़े अन्य नेटवर्क की भी जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें- बिहार में गूगल मैप ने फिर दिया धोखा, अमृत भारत ट्रेन से कार की जोरदार भिड़ंत, बाल-बाल बची जान
यह भी पढ़ें- मोतिहारी स्टेशन से अगवा कर लड़की से दुष्कर्म, पुलिस ने दबिश दी तो बाथरूम में मिला एक और विक्टिम














