Instagram Love Affair News: सोशल मीडिया के दौर में प्रेम प्रसंगों के अजीबोगरीब मामले अक्सर सामने आते रहते हैं, लेकिन बिहार से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबको हैरान कर दिया है. यहां इंस्टाग्राम पर हुए प्यार के चक्कर में दो बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ आम के बगीचे में पकड़ी गई. हाई-वोल्टेज ड्रामे और मारपीट के बाद ग्रामीणों ने दोनों को मंदिर ले जाकर जबरन शादी करवा दी.
आम के बगीचे में पकड़े गए 'लव बर्ड्स'
जानकारी के अनुसार, महिला खुशी कुमारी का अपने प्रेमी परदेशी कुमार के साथ पिछले एक साल से इंस्टाग्राम के जरिए प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों बुधवार शाम को आम के बगीचे में छिपकर मुलाकात कर रहे थे. इसी दौरान ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ गई और उन्हें रंगे हाथों दबोच लिया गया। पकड़े जाने के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और प्रेमी युवक की जमकर पिटाई भी की गई. इसके बाद, स्थानीय लोगों ने दोनों को मंदिर ले जाकर उनका विवाह करवा दिया.
पिछले एक साल से इंस्टाग्राम पर कर रही थी बात
महिला की पहचान खुशी कुमारी के रूप में हुई है, जबकि प्रेमी का नाम परदेशी कुमार है. बताया गया है कि खुशी कुमारी का परदेशी कुमार से पिछले एक साल से इंस्टाग्राम के जरिए प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों फोन पर भी लगातार बातचीत करते थे.खुशी कुमारी की शादी दो साल पहले राजीव पासवान नामक व्यक्ति से हुई थी. उस शादी से उसके दो बच्चे भी हैं.
दोनों बच्चों को आपस में लिया बाट
मिली जानकारी के अनुसार खुशी अपने इंस्टाग्राम प्रेमी से शादी होने के बाद वह खुश है. उसने बताया कि दोनों बच्चों को भी बाट लिया गया है. एक बच्चा अपने साथ रखेगी और दूसरा अपने पहले वाले पति राजीव के साथ रहेगा. उसने बताया कि वह अब अपने इंस्टाग्राम प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है. पहले पति के साथ वह कभी नहीं जाना चाहती.
अब मैं उसे नहीं रखूंगा
वहीं, पहले पति राजीव पासवान ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि उनकी शादी खुशी कुमारी से साल 2022 में लंगा शुभई गांव में हुई थी. उनके दो छोटे बेटे हैं. शादी के चार साल बाद उनकी पत्नी का दूसरे लड़के से अफेयर शुरू हो गया था. राजीव ने स्पष्ट किया कि जब पत्नी खुद दूसरे के साथ रहना चाहती है और प्रेमी भी उसे अपनाने को तैयार है, तो वह अब उसे अपने साथ नहीं रखेंगे.
पुलिस कार्रवाई का इंतजार
फिलहाल इस पूरे मामले की आधिकारिक शिकायत पुलिस तक नहीं पहुँची है। ग्रामीणों ने आपसी सहमति और दबाव में यह शादी कराई है। पुलिस का कहना है कि यदि किसी भी पक्ष से कोई लिखित शिकायत मिलती है, तो कानून के दायरे में रहकर कार्रवाई की जाएगी
यह भी पढ़ें: निर्दलीय विधायक का जलवा, 15 एकड़ में पंडाल और 1 लाख मेहमानों को न्योता, सीएम सैनी से लेकर हुड्डा तक हुए शामिल














