Bihar: घर से बुलाकर ले गईं और… 12 साल की बच्ची का करवा दिया दुष्कर्म, पड़ोस की तीन महिलाएं गिरफ्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर में 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पड़ोस की महिलाओं पर बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप है. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बिहार के मुजफ्फरपुर में 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है.

Bihar News: बिहार में मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है. जानकारी के अनुसार 12 साल की एक बच्ची को उसके घर के पास रहने वाली महिलाओं ने बहला-फुसलाकर अपने साथ ले लिया.

इसके बाद बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने की बात सामने आई. परिजनों ने बताया कि वे रोज की तरह काम पर गए हुए थे और घर लौटने पर उन्हें इस घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद पूरे परिवार में हड़कंप मच गया.

तीन महिलाएं गिरफ्तार, गिरोह की जांच जारी

टाउन डीएसपी सुरेश कुमार के मुताबिक घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया. प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी महिलाएं संगठित अवैध गतिविधियों से जुड़ी हो सकती हैं. पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है और संभावित मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

घटनास्थल सील, एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है. एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं ताकि जांच को मजबूत बनाया जा सके और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके.

Advertisement

घटना के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है. परिवार और स्थानीय लोग बच्ची के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं. घटना के बाद इलाके में लोगों में गहरा आक्रोश है. स्थानीय लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त सजा की मांग की है. 

यह भी पढ़ें-

राजस्थान के इस अधिकारी ने मांगी 75 लाख की रिश्वत, 33 लाख की पहली किस्त लेने दलाल को भेजा; ACB ने किया गिरफ्तार

Advertisement

Featured Video Of The Day
Suchrita Kukreti | Bengal Elections Exit Poll: बंगाल में EVM पर 'स्ट्रॉन्ग' फाइट! Mamata Banerjee