ट्रेन की छत से धड़ाधड़ गिरने लगीं शराब की बोतलें, सत्याग्रह एक्सप्रेस का ये वीडियो खोल रहा बिहार में शराबबंदी की पोल

दिल्ली-रक्सौल सत्याग्रह एक्सप्रेस शराब की बोतल मिलने के बाद जांच शुरू हो गई है. आरपीएफ के मुताबिक, ट्रेन के रक्सौल पहुंचने के बाद पूरी जांच की जाएगी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से रक्सौल जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस (15274) में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. ट्रेन के स्लीपर कोच एस-4 और एस-5 के बीच बाथरूम के ऊपर लगे सीलिंग पैनल से अचानक 20 से ज्यादा शराब की बोलतें गिरने लगीं. दोपहर करीब 11:30 बजे ट्रेन पिपराइच (यूपी) स्टेशन से कप्तानगंज की ओर बढ़ रही थी. इसी दौरान सीलिंग पैनल से एक-एक कर बोतलें गिरती रहीं. ट्रेन में अंग्रेजी शराब की बोतलें गिरते देख आरपीएफ भी हरकत में आ गई. जांच में सामने आया है कि मामला शराब तस्करी के मामले का खुलासा हुआ.

तस्करी का नया हथकंडा!

बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद तस्कर लगातार नए-नए तरीके अपनाकर शराब की तस्करी कर रहे हैं. इस बार तस्करों ने ट्रेन के कोच के सीलिंग पैनल का इस्तेमाल किया. आशंका जताई जा रही है कि तस्करों ने नई तरकीब अपनाई है. संभावना है कि दूसरे राज्यों से आने वाली ट्रेनों के वाशिंग पिट में कोच का सीलिंग पैनल खोलकर शराब की बोतलें फिट कर दी जाती हैं, जिन्हें बिहार में उतारने की योजना होती है. हालांकि, यह सबकुछ जांच पूरी होने पर ही स्पष्ट हो पाएगा.  

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं. राजकीय रेल थाना के थानाध्यक्ष पवन कुमार ने मामले की जांच की पुष्टि की है. वहीं, रक्सौल आरपीएफ के प्रभारी सब-इंस्पेक्टर संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी गई है. ट्रेन के रक्सौल पहुंचने के बाद पूरी जांच की जाएगी.

यह भी पढ़ेंः बीवी को नौकरी से निकाला, गुस्साए पति ने सैलून मालिक को उठाकर पटका, बेंगलुरु का हैरान करने वाला VIDEO

Advertisement

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | West Bengal Election 2026: अबकी बार, बंगाल में होगा आर-पार? Mamata Banerjee