होली में 112 लीटर शराब बांटने का था प्लान, ट्रेन में छिपाकर ला रहे थे, बिहार पुलिस ने कर दिया खेल

शराब तस्कर बंगाल से आने वाली ट्रेन की जनरल बोगी के नीचे शराब छुपा कर ला रहे थे. तभी उत्पाद विभाग और रेलवे पुलिस की जॉइंट छापेमारी में इस बड़ी खेप को पकड़ लिया गया. चार गिरफ्तार हुए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
katihar liquor seized
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • कटिहार जंक्शन से बंगाल आने वाली ट्रेन की जनरल बोगी के नीचे छुपाकर शराब तस्करी का मामला सामने आया
  • उत्पाद विभाग और रेलवे पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 95.640 लीटर और 112 लीटर शराब जप्त की गई
  • इस छापेमारी में चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया और एक बाइक भी जब्त की गई है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कटिहार:

जैसे-जैसे होली का त्योहार नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे शराब तस्कर तस्करी करने लिए कुछ ना कुछ नया उपाय ढूंढ ही ले रहे हैं. इसी कड़ी में कटिहार जंक्शन से शराब तस्करी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. शराब तस्कर बंगाल से आने वाली ट्रेन की जनरल बोगी के नीचे शराब छुपा कर ला रहे थे. तभी उत्पाद विभाग और रेलवे पुलिस की जॉइंट छापेमारी में इस बड़ी खेप को पकड़ लिया गया. चार गिरफ्तार हुए हैं. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि शराब तस्कर जितना भी तरीका अपना लें हम लोगों की नजर से बच पाना संभव नहीं है, फिलहाल उत्पाद विभाग में ट्रेन के बोगी के नीचे से  95.640 लीटर और दो अलग-अलग मामले में कुल 112 लीटर शराब जप्त की गई है. उन्होंने कहा कि आगे उत्पाद विभाग और अन्य संबंधित विभागों की जॉइंट रेड जारी रहेगी.

पुलिस भी मुस्तैद 

सुभाष प्रसाद सिंह उत्पाद अधीक्षक कटिहार ने बताया कि आप लोग तो पिछले कई बार से देख रहे हैं कि साड़ी पहन कर, नीचे टेप लगाकर, बुर्का पहन कर औरतों को पकड़ा गया है. तस्कर चकमा देने के लिए अलग-अलग दिमाग लगाते रहते हैं. उन्होंने कहा कि हम लोगों का प्रयास रहता है कि ये शराब की खेप कहीं भी रखें,हम इसे जब्त करके रहेंगे.

लगातार छापेमारी जारी 

सुभाष प्रसाद सिंह ने आगे कहा कि कल सुबह से लेकर रात्रि तक 112.1 40 लीटर विदेशी शराब जप्त हुई है और कुल चार अभियुक्त गिरफ्तार हुए हैं.एक बाइक भी जप्त हुई है. कटिहार जिले के जो भी संवेदनशील जगहे हैं या लगता है कि वहां पर तस्कर ज्यादा एक्टिव होंगे या शराब बनने की सूचना रहती है.उन लोगों पर छापामारी के लिए चार टीम बनाई गई हैं और लगातार छापामारी चल रही है. 

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Attack Israel | NATO की 'ना' से बौखला उठे ट्रंप | Netanyahu | Khamenei | US