कैमूर 'सूटकेस मर्डर' मिस्ट्री: पुलिस के हाथ लगा एक कातिल, 'आंगनबाड़ी की ड्रेस' ने खोला 4 सिर कटी लाशों का राज!

बिहार के कैमूर में 4 सिर कटी लाशों की खौफनाक गुत्थी सुलझने के करीब है. बच्चे के शव के पास मिले 'आंगनबाड़ी ड्रेस के टैग' ने पुलिस को हत्यारों तक पहुंचा दिया है. मामले में एक आरोपी गिरफ्तार हो चुका है, जबकि एक पूरा परिवार रहस्यमय तरीके से लापता है. जानें इस केस की पूरी टाइमलाइन.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
कैमूर पुलिस को अभी तक एक भी लाश का कटा हुआ सिर नहीं मिला है.
NDTV Reporter

Kaimur News: अपराधियों ने सबूत मिटाने के लिए लाशों को बेरहमी से काटा, धड़ से सिर अलग किए और उन्हें सूटकेस व बोरियों में भरकर नदी और किनारों पर फेंक दिया. लेकिन कहते हैं न कि कातिल कोई न कोई सुराग जरूर छोड़ता है. कैमूर के इस रोंगटे खड़े कर देने वाले हत्याकांड में एक छोटे से 'टैग' ने पुलिस को अपराधियों के गिरेबान तक पहुंचा दिया. स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की जांच अब अपने अंतिम चरण में है और पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर चारों कटे हुए सिरों की तलाश में जुट गई है.

हत्यारों तक कैसे पहुंची पुलिस?

एक के बाद एक 4 सिर कटी लाशें मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा था. शव इतनी बुरी तरह से कटे हुए थे कि यह पहचानना मुश्किल था कि वे महिला के हैं या पुरुष के. लेकिन टर्निंग पॉइंट तब आया जब एक बच्चे के शव के पास से आंगनबाड़ी का ड्रेस बरामद हुआ. इस ड्रेस पर 'रामगढ़ सिलाई दुकान' का टैग लगा था. पुलिस ने तुरंत रामगढ़ इलाके के आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच शुरू की. जांच में पता चला कि एक बच्चा कई दिनों से आंगनबाड़ी केंद्र नहीं आ रहा है. यह सुराग पुलिस के लिए इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाने की 'मास्टर चाबी' साबित हुआ.

वो बंद मकान और लापता परिवार

आंगनबाड़ी के सुराग के आधार पर पुलिस की तफ्तीश रामगढ़ थाना क्षेत्र के डहरक गांव पहुंची. यहां पता चला कि गांव के रहने वाले कृष्ण मुरारी का पूरा परिवार (पांच सदस्य) पिछले 5-6 दिनों से रहस्यमय तरीके से गायब है. घर पर बाहर से ताला जड़ा हुआ है. परिवार के सभी सदस्यों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ हैं. कैमूर एसपी हरि मोहन शुक्ला ने इस परिवार को संदिग्ध मानते हुए फौरन मकान को सील करवा दिया. फिलहाल वहां चौकीदारों का पहरा लगा दिया गया है.

पुलिस ने एक मकान को किया सील.
Photo Credit: NDTV Reporter

कब, क्या मिला? पूरी टाइमलाइन

इस पूरे खौफनाक घटनाक्रम की शुरुआत 10 मई से हुई थी. सबसे पहले रामगढ़ और मोहनिया थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर दुर्गावती नदी के पुल के पास ग्रामीणों ने दो हरे रंग के सूटकेस तैरते देखे थे. जब सूटकेस खोले गए, तो अंदर दो इंसानों की लाशें टुकड़ों में कटी हुई मिली थीं. दोनों के सिर गायब थे. पुलिस अभी सूटकेस की लाशों की शिनाख्त में जुटी ही थी कि दो दिन बाद रामगढ़ थाना क्षेत्र के अभैदे गांव के पास कर्मनाशा नगर किनारे बोरियों में फिर से लाशों के टुकड़े मिले. इसमें भी दो शव थे और दोनों के सिर धड़ से अलग थे.

Advertisement

अब तक 4 शवों की पुष्टि हुई

मोहनिया एसडीपीओ प्रदीप कुमार और एफएसएल (FSL) टीम की जांच के बाद यह साफ हो गया कि कुल 4 शव बरामद हुए हैं. इनमें से एक पुरुष का शव है. एक महिला का शव है. एक शव बच्चे या बच्ची का है जिसके पास से ड्रेस मिली है. जबकि, चौथे शव की शिनाख्त और सत्यापन की प्रक्रिया जारी है.

कैमूर एसपी ने क्या कहा?

कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला के मुताबिक, 'संदिग्ध परिवार के घर को सील कर दिया गया है. पुलिस ने एक आरोपी को धर दबोचा है और अब भारी संख्या में पुलिस बल रामगढ़ इलाके में उन चारों कटे हुए सिरों को खोजने में लगा है.' पुलिस जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे खौफनाक हत्याकांड के मकसद और इसमें शामिल सभी चेहरों को बेनकाब कर सकती है.

Advertisement

ये भी पढ़ें:- नोटों के बंडल, गहने और लग्जरी फ्लैट, जमुई में मिला करोड़पति इंजीनियर, 4 ठिकानों पर पड़ी रेड तो खुला खजाना

Featured Video Of The Day
Mamata की बैठक, कालीघाट आवास पर पहुंचे सिर्फ 3 सांसद और 8 विधायक, 58 बागी विधायकों ने बनाया अलग गुट