हम डरे हुए हैं, कोई ऐक्शन नहीं; पर्चे वाली धमकी से सहमे NEET छात्रा के पिता की प्रशासन से ये मांग

मंगलवार को जहानाबाद के शकूराबाद थाना क्षेत्र स्थित छात्रा के घर के अंदर एक बार फिर धमकी भरा पर्चा पाया गया. पर्चे में लिखा था कि नहीं मानोगे बेटी तो गई,बेटा भी दो दिन में मरेगा.इससे पहले शनिवार को भी किचेन की खिड़की पर एक पर्चा मिला था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • जहानाबाद में नीट छात्रा के परिवार को धमकी भरे पर्चे मिले हैं, जिसमें बेटे की मौत की भी धमकी दी गई
  • धमकी भरे पर्चे की हैंडराइटिंग देखकर लगता है कि किसी बच्चे से लिखवाया गया है, बड़ों का हाथ माना जा रहा
  • परिवार को सुरक्षा दी गई है, लेकिन धमकियां लगातार मिल रही हैं और प्रशासन की कार्रवाई न के बराबर
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
जहानाबाद:

बिहार के जहानाबाद में नीट छात्रा की मौत के मामले में पीड़ित परिवार को फिर धमकी मिली है. धमकी देने वाले ने बकायदा पर्चे में लिखा है कि बेटी तो गई,अब बेटा भी मरेगा. अब इस पूरे मामले में बेटी के पिता का बयान सामने आया है. पिता ने बताया कि पहले और अब वाली धमकी में कोई अंतर नहीं है. दोनों में एक ही बात है.पर्चे पर लिखी हैंडराइटिंग देखकर लग रहा है कि किसी बच्चे से लिखाया है और जरूर इसके पीछे बड़ों का हाथ है. अब ये प्रशासन को पता करना है कि धमकी भरा पर्चा किसने भेजा है.

धमकी वाले पर्चे पर पिता का बयान

नीट छात्रा के पिता ने अपने बयान में कहा कि उन्हें पहले और अब वाली धमकी में कोई अंतर नहीं दिखा है और बच्चे से धमकी लिखवाई गई है और जरूर इसके पीछे बड़े लोगों का हाथ होगा. पिता ने आगे बताया कि हमें दो बार धमकी भरे पर्चे मिले पर प्रशासन निष्क्रिय है और  किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है. हम चाहते हैं कि प्रशासन पता लगाए कि बार-बार धमकी देने वाले ये लोग कौन हैं.

पिता ने आगे बताया कि हमारे परिवार को सुरक्षा दी गई है पर धमकियां लगातार मिल रही हैं. हमारे घर के बाहर पुलिसवाले सुरक्षा में तैनात रहते हैं पर धमकी देने वालों पर कोई ऐक्शन नहीं हो रहा है. नीट छात्रा के पिता ने आगे कहा कि हमें ये धमकी वाला पर्चा किचन की खिड़की के पास मिला था और बाद में हमने इसकी शिकायत है. परिवार काफी डरा हुआ है. 

यह भी पढें- नीतीश के सहयोगी ही क्यों कर रहे बिहार में शराब बैन हटाने की मांग? दोनों तरफ की दलीलें

Advertisement

पर्चे में क्या लिखा था?

मंगलवार को जहानाबाद के शकूराबाद थाना क्षेत्र स्थित छात्रा के घर के अंदर एक बार फिर धमकी भरा पर्चा पाया गया. पर्चे में लिखा था कि नहीं मानोगे बेटी तो गई,बेटा भी दो दिन में मरेगा.इससे पहले शनिवार को भी किचेन की खिड़की पर एक पर्चा मिला था,जिसमें चेतावनी दी गई थी ज्यादा तेज बनोगे तो उठा लिए जाओगे,मार दिए जाओगे.लगातार मिल रही धमकियों से परिवार में भय और असुरक्षा का माहौल है. मृतका के पिता ने बताया कि घर की सुरक्षा के लिए दिन में चौकीदार तैनात रहता है और बाहर पुलिस भी मौजूद है,इसके बावजूद घर के अंदर पर्चा मिलना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है.

यह भी पढें-   बेटी तो गई, अब बेटा भी मरेगा... पटना में नीट छात्रा मौत केस में परिजन को मिली धमकी, जांच में भाई का फोन जब्त
 

Advertisement

घटना का रिकैप 

ज्ञात हो कि  जहानाबाद की छात्रा पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी.6 जनवरी को वह हॉस्टल के कमरे में बेहोश पाई गई थी और 11 जनवरी को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.शुरुआत में पुलिस इसे आत्महत्या मान रही थी,लेकिन बाद में दुष्कर्म और हत्या की आशंका सामने आई.बिहार पुलिस ने जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था.छात्रा के कपड़ों से पुरुष का वीर्य मिलने के बाद कई लोगों के डीएनए सैंपल लिए गए,हालांकि जांच पूरी होने से पहले ही राज्य सरकार ने मामला केंद्रीय एजेंसी को सौंप दिया. फिलहाल केंद्रीय एजेंसी पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है,जबकि परिजन न्याय के साथ-साथ अपनी सुरक्षा की भी गुहार लगा रहे हैं.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: जंग के बीच इजरायल में Parking Area बना अस्पताल, जानिए कैसे हो रहा इलाज?
Topics mentioned in this article