बिहार इंटर परीक्षा 2026: पहले ही दिन सख्त कार्रवाई, 13 परीक्षार्थी निष्कासित और दीवार फांदने वाले 17 पर FIR

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 सोमवार से शुरू हो गई. प्रशासन की भारी मुस्तैदी के बावजूद पहले दिन कदाचार और अनुशासनहीनता के कई मामले सामने आए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
नवादा/बिहार:

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 सोमवार से शुरू हो गई. प्रशासन की भारी मुस्तैदी के बावजूद पहले दिन कदाचार और अनुशासनहीनता के कई मामले सामने आए. जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए प्रशासन ने 13 परीक्षार्थियों को निष्कासित कर दिया है, जबकि नियमों का उल्लंघन करने वाले 17 परीक्षार्थियों पर प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है.

परीक्षा की शुचिता पर डीएम का कड़ा रुख

जिला पदाधिकारी (DM) रवि प्रकाश ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए प्रथम पाली में केएलएस कॉलेज, गंगा रानी कॉलेज और कन्हाई इंटर विद्यालय का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी, बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा जांच (फ्रीस्किंग) का बारीकी से जायजा लिया.

रवि प्रकाश, जिला पदाधिकारी ने कहा, "परीक्षा की पवित्रता और निष्पक्षता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा. सभी कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वे BSEB के गाइडलाइंस का अक्षरशः पालन करें." 



कार्रवाई का विवरण: निष्कासन और वीक्षकों पर गाज

नकल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग केंद्रों से कुल 13 छात्र-छात्राओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. इसके अलावा, ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में 10 वीक्षकों (Invigilators) से स्पष्टीकरण (Show-cause notice) मांगा गया है.

Advertisement

केंद्रवार निष्कासित परीक्षार्थियों की सूची:

केएलएस कॉलेज: छोटू कुमार, अंकुश कुमार, रविन्द्र कुमार, योगेश्वर कुमार और शुभम कुमार.
गंगा रानी कॉलेज: आदित्य राज, निखिल कुमार, नीतीश कुमार, अनुज कुमार और अखिलेश कुमार.
कन्हाई इंटर विद्यालय: काजल कुमारी, शिबु कुमारी और आरती कुमारी. 

दीवार फांदना पड़ा भारी: 17 पर दर्ज हुई FIR
परीक्षा केंद्र पर देरी से पहुंचने के बाद अवैध तरीके से दीवार फांदकर अंदर घुसने की कोशिश करने वाले परीक्षार्थियों पर पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है. 

Advertisement

नगर थाना नवादा: गांधी इंटर विद्यालय की 9, कन्या इंटर विद्यालय की 6 और कन्हाई इंटर विद्यालय की 1 परीक्षार्थी पर FIR.

हिसुआ थाना: प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय की 1 परीक्षार्थी पर FIR.
 

Featured Video Of The Day
जमुई में कार्यपालक अभियंता के ठिकानो पर छापा