ब‍िहार: दो साल की मासूम बेटी पुकारती रही मम्मी-मम्मी, और कमरे में पंखे से झूल गई मां 

इंस्टाग्राम पर शुरू हुआ प्यार, फिर हुई शादी. अब इसका अंत हो गया. हाजीपुर सुसाइड मिस्ट्री दिल झकझोर देगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई.

बिहार के हाजीपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. एक महिला की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. मामला नगर थाना क्षेत्र के अंदरकिला कुशवाहा मोहल्ले का है, जहां एक घर के अंदर पंखे से लटका हुआ महिला का शव बरामद हुआ है. बताया जा रहा है कि इस पूरी कहानी की शुरुआत कुछ समय पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से हुई थी. 

बेटी आवाज लगाती रही 

जानकारी के मुताबिक, मृतका की शादी इंस्टाग्राम के जरिए हुए प्रेम प्रसंग के बाद हुई थी. दंपति का एक छोटा बच्चा भी है. घटना के दिन महिला अपने कमरे के अंदर थी, और बच्ची खेलने चली गई तो मां ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया, उसकी नन्हीं बेटी लगातार बाहर से दरवाजा खटखटा रही थी, और मां को आवाज दे रही थी. जब अंदर से कोई हलचल नहीं हुई, तो पड़ोसियों को शक हुआ. 

फंदे से लटक रही थी लाश 

पड़ोसियों और मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी. दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो नजारा खौफनाक था. महिला का शव फंदे से लटका हुआ था. पुलिस और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से नमूने इकट्ठे किए, और मृतका के मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. 

किराए पर रही थी महिला 

मृतका की पहचान मध्य प्रदेश के अजय उपाध्याय की पत्नी सुनैना कुमारी के रूप में की हुई. आधार कार्ड पर वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र का काशीनाथ सिंह की बेटी सुनैना कुमारी लिखा था. सुनैना कुमारी का पति अजय उपाध्याय मध्य प्रदेश में एक दवा कंपनी में काम करता है. सुनैना कुमारी अपने 2 साल की बेटी के साथ पिछले कई सालों से कुशवाहा चौक स्थित एक किराये के मकान में रहती थी. 

Advertisement

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच 

NDTV से नगर थाने के SHO  मोहन कुमार ने बताया कि अंदरकिला कुशवाहा मोहल्ले में एक महिला का शव कमरे में पंखे से लटका मिला है. मामले की छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. घटना की सूचना मृतका के परिजनों को दी गयी है.  फिलहाल पुलिस इस बात की तफ्तीश कर रही है कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई गहरी साजिश. इलाके में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. पुल‍िस हर एंगल से जांच की जा रही है. 

यह भी पढ़ें: बिहार का वो रहस्यमय गांव, जहां 12 घंटे के लिए पूरा गांव छोड़ देता है अपना घर; जंगल में बसता है पूरा संसार

Advertisement
Featured Video Of The Day
दूसरे चरण से पहले बंगाल में खून‑खराबा, एक्शन में चुनाव आयोग