बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 22 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, जानिए कौन कहां गया

बिहार में आज 22 भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया गया है. आईएएस टॉपर शुभम को भी भागलपुर उप विकास आयुक्त पद से ट्रांसफर किया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
बिहार में 22 IAS अधिकारियों के तबादले
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बिहार में आज 22 IAS अधिकारियों का किया गया है तबादला
  • आईएएस टॉप शुभम को नालंदा जिले का डीडीसी बनाया गया है
  • सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी अधिसूचना के तहत कई अधिकारियों का किया गया है ट्रांसफर
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:

बिहार में आज 22 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर किया गया है. 2021 बैच के टॉपर शुभम को नालंदा का डीडीसी बनाया गया है. सरकार द्वारा जारी लिस्ट में नगर आयुक्त, भागलपुर नगर निगम से ट्रांसफर करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिल परिषद नालंदा के पद पर पदास्थापित करने का आदेश जारी किया गया है. 
 

जानिए कौन अधिकारी कहां गया 

संख्या-1 / पी०-1001/2026-सा०प्र०-599/ समीर सौरभ, भा.प्र.से. (2019),उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, पटना को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक प्रबंध निदेशक, कम्फेड, पटना के पद पर पदस्थापित किया जाता है.

संख्या-1 / पी०-1001/2026-सा०प्र०-600/ दीपक कुमार मिश्रा, भा.प्र.से. (2019), नगर आयुक्त, नालन्दा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक संयुक्त सचिव, मुख्य मंत्री सचिवालय,बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया जाता है. मिश्रा अगले आदेश तक अपर निदेशक, मिशन निदेशक का कार्यालय, बिहार विकास मिशन, पटना के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.

संख्या-1 / पी०-1001/2026-सा०प्र०-601 / अभिषेक पलासिया, भा.प्र.से. (2020), उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, खगड़िया को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक नगर आयुक्त, गया नगर निगम, गयाजी के पद पर पदस्थापित किया जाता है.

संख्या-1 / पी०-1001/2026-सा०प्र०-602/ कुमार निशांत विवेक, भा.प्र.से. (2020), उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, गोपालगंज को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक नगर आयुक्त, बिहार शरीफ नगर निगम, नालन्दा के पद पर पदस्थापित किया जाता है.

संख्या-1 / पी०-1001/2026-सा०प्र०-603/ श्रीकान्त कुण्डलिक खाण्डेकर, भा.प्र.से. (2020), उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, नालन्दा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, पटना के पद पर पदस्थापित किया जाता है.

Advertisement

संख्या-1/पी०-1001/2026- सा०प्र०-604/ शुभम कुमार, भा.प्र.से. (2021),नगर आयुक्त, भागलपुर नगर निगम, भागलपुर को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, नालन्दा के पद पर पदस्थापित किया जाता है.

संख्या-1/पी०-1001/2026-सा०प्र०-605/ शिवाक्षी दीक्षित, भा.प्र.से.(2021),नगर आयुक्त, मुंगेर नगर निगम, मुंगेर को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक नगर आयुक्त, बेतिया नगर निगम, बेतिया, पश्चिम चम्पारण के पद पर पदस्थापित किया जाता है.

Advertisement


संख्या-1 / पी०-1001/2026-सा०प्र०-606/ सूर्य प्रताप सिंह, भा.प्र.से. (2021), उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, कैमूर, भभुआ को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, समस्तीपुर के पद पर पदस्थापित किया जाता है.

संख्या-1 /पी०-1001/2026-सा०प्र०-607/ लक्ष्मण तिवारी, भा.प्र.से. (2021), नगर आयुक्त, बेतिया नगर निगम, पश्चिम चम्पारण को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, सारण, छपरा के पद पर पदस्थापित किया जाता है.

Advertisement


संख्या-1 / पी०-1001/2026-सा०प्र०-608/ पार्थ गुप्ता,भा.प्र.से. (2022), अनुमण्डल पदाधिकारी, पूर्णिया को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक नगर आयुक्त, मुंगेर नगर निगम, मुंगेर के पद पर पदस्थापित किया जाता है.


संख्या-1 /पी०-1001/2026-सा०प्र०-609/ आशीष कुमार भा.प्र.से. (2022), अनुमण्डल पदाधिकारी, बाढ़, पटना को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक नगर आयुक्त, मोतिहारी नगर निगम, मोतिहारी के पद पर पदस्थापित किया जाता है।

Advertisement

संख्या-1 / पी०-1001/2026 सा०प्र०-610/ किसलय कुशवाहा,भा.प्र.से. (2022), अनुमण्डल पदाधिकारी, महुआ, वैशाली को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक नगर आयुक्त, भागलपुर नगर निगम, भागलपुर के पद पर पदस्थापित किया जाता है,

संख्या-1/पी०-1001/2026-सा०प्र०-611 / गौरव कुमार, भा.प्र.से. (2022), अनुमण्डल पदाधिकारी, बगहा, पश्चिम चम्पारण को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, गोपालगंज के पद पर पदस्थापित किया जाता है.


संख्या-1/पी०-1001/2026-सा०प्र०-612/ काजले वैभव नितिन, भा.प्र.से. (2022), अनुमण्डल पदाधिकारी, बिहार शरीफ, नालन्दा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, पश्चिम चम्पारण, बेतिया के पद पर पदस्थापित किया जाता है.

संख्या-1/पी०-1001/2026-सा०प्र०-613/ दिव्या शक्ति, भा.प्र.से. (2022), अनुमण्डल पदाधिकारी, दानापुर, पटना को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी,जिला परिषद्, कैमूर, भभुआ के पद पर पदस्थापित किया जाता है.

संख्या-1 / पी०-1001/2026-सा०प्र०-614 / श्वेता भारती, भा.प्र.से. (2022) (सम्प्रति पदस्थापन की प्रतीक्षा में) को अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, खगड़िया के पद पर पदस्थापित किया जाता है.

संख्या-1 / पी०-1001/2026-सा०प्र०-615 / गौरव कुमार, भा.प्र.से. (2022), अनुमण्डल पदाधिकारी, पटना सदर को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, सहरसा के पद पर पदस्थापित किया जाता है.

संख्या-1/पी०-1001/2026-सा०प्र०-616/ ऋतुराज प्रताप सिंह, भा.प्र.से. (2022), अनुमण्डल पदाधिकारी, नौगछिया, भागलपुर को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक नगर आयुक्त, मुजफ्फरपुर नगर निगम के पद पर पदस्थापित किया जाता है.

संख्या-1 / पी० - 1001/2026-सा०प्र०-617 / गरिमा लोहिया, भा.प्र.से. (2023), अनुमण्डल पदाधिकारी, पालीगंज, पटना को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अनुमण्डल पदाधिकारी, बाढ़, पटना के पद पर पदस्थापित करते हुए उन्हें संबंधित अनुमण्डल क्षेत्र के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (एक्ट-46, 2023) की धारा-14 के अधीन कार्यपालक दण्डाधिकारी की शक्ति एवं धारा-163 में निहित शक्तियां प्रदान की जाती हैं.


संख्या-1/पी०-1001/2026-सा०प्र०-618/अनिरुद्ध पाण्डेय, भा.प्र.से. (2023), अनुमण्डल पदाधिकारी, मोहनिया, कैमूर को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अनुमण्डल पदाधिकारी, दानापुर, पटना के पद पर पदस्थापित करते हुए उन्हें संबंधित अनुमण्डल क्षेत्र के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (एक्ट-46, 2023) की धारा-14 के अधीन कार्यपालक दण्डाधिकारी की शक्ति एवं
धारा-163 में निहित शक्तियां प्रदान की जाती हैं.

संख्या-1/पी०-1001/2026-सा०प्र०-619/ कृतिका मिश्रा, भा.प्र.से. (2023), अनुमण्डल पदाधिकारी,गोगरी, खगड़िया को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अनुमण्डल पदाधिकारी, पटना सदर के पद पर पदस्थापित करते हुए उन्हें संबंधित अनुमण्डल क्षेत्र के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (एक्ट-46, 2023) की धारा-14 के अधीन कार्यपालक दण्डाधिकारी की शक्ति एवं धारा-163 में निहित शक्तियां प्रदान की जाती हैं.

संख्या-1 / पी०-1001/2026 सा०प्र०-620/ आकांक्षा आनंद, भा.प्र.से. (2023), अनुमण्डल पदाधिकारी, बारसोई,कटिहार को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अनुमण्डल पदाधिकारी,मुजफ्फरपुर (पश्चिम) के पद पर पदस्थापित करते हुए उन्हें संबंधित अनुमण्डल क्षेत्र के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (एक्ट-46, 2023) की धारा-14 के अधीन कार्यपालक दण्डाधिकारी की शक्ति एवं धारा-163 में निहित शक्तियां प्रदान की जाती हैं.

संख्या-1/पी०-1001/2026-सा०प्र०-621 /रोहित कर्दम, भा.प्र.से. (2023) अनुमण्डल पदाधिकारी, शेखपुरा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अनुमण्डल पदाधिकारी, नौगछिया, भागलपुर के पद पर पदस्थापित करते हुए उन्हें संबंधित अनुमण्डल क्षेत्र के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (एक्ट-46,2023) की धारा-14 के अधीन कार्यपालक दण्डाधिकारी की शक्ति एवं धारा-163 में निहित शक्तियां प्रदान की जाती हैं.

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Mamata Banerjee ED Raid: क्या Bengal में राष्ट्रपति शासन लगेगा? TMC | Mic On Hai
Topics mentioned in this article