बिहार के गोपालगंज में पिता ने अपनी 22 साल की बेटी की हत्या कर दी. टेबल फैन से उसके सिर पर वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई. आसपास के इलाके में भी सनसनी फैल गई. गांव वालों के अनुसार, बेटी के अफेयर से पिता नाराज था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भेज दिया है. मामला कटेया थाना क्षेत्र के गौरा गांव का है. पुलिस हत्यारोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
गांव के लड़के से था अफेयर
हत्या की सूचना जैसे ही आसपास के ग्रामीणों को मिली मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. पड़ोसियों ने बताया कि लड़की का गांव के लड़के के साथ कई महीनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसका पिता ने विरोध भी किया था. युवती की मां की पहले ही मौत हो चुकी है. वह अपने पिता के साथ ही रहती थी.
पिता-बेटी में होती थी बहस
ग्रामीणों ने बताया कि बेटी का अक्सर अपने पिता से बहस होती थी. घर में अक्सर झगड़ा भी होता रहता था. पिता अपनी बेटी को बार-बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी. रविवार रात भी ऐसा ही हुआ था. युवती के पिता ने उसे बहुत समझाने की कोशिश की, जिसको लेकर दोनों में बहस हुई.
टेबल फैन सिर पर मारा
नाराज पिता ने टेबल फैन से बेटी की पिटाई कर दी. टेबल फैन से उसके सिर पर गंभीर चोटे आई, जिससे उयकी मौके पर ही मौत हो गई. कटेया थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, और पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की हत्या की वजह क्या है. उन्होंने बताया कि मृतका के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
युवती की बेहरमी से हत्या की
कटेया थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह युवती की हत्या की सूचना मिली थी. गौरा गांव में 22 साल की मोनिका कुमारी का उसके ही घर में शव मिला है. उसके सिर और शरीर पर काफी गंभीर चोट के निशान हैं, जिससे लग रहा है कि युवती की बेरहमी से हत्या की गई है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतका के पिता ने ही उसकी हत्या की है. हत्या के लिए उसने टेबल फैन को उसके सिर पर मारा था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
यह भी पढ़ें: बर्थडे पर पीएम के नाम से फर्जी लेटर और उगाही की कोशिश... मुंबई क्राइम ब्रांच ने दो को दबोचा














