Bihar Elections Result: बिहार की सबसे लकी सीटों पर किसे मिली जीत, जानें यहां

Bihar Elections Result: इन सीटों को चुनावी मौसम का बैरोमीटर कहा जाता है. इस बार भी इन क्षेत्रों में मुकाबला बेहद दिलचस्प है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बिहार विधानसभा चुनाव में बेलवेदर सीटों पर जीतने वाली पार्टी अक्सर सरकार बनाने में सफल रही है
  • सीतामढ़ी, खजौली, रानीगंज, सहरसा, केवटी, सकरा और मुंगेर जैसी सीटें चुनावी रुझान का स्पष्ट संकेत देती हैं
  • पिछले कई चुनावों में इन सीटों पर जीतने वाली पार्टी ने राज्य सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त किया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दोपहर तक के नतीजों में एनडीए विशाल बहुमत के पार जा चुका है. सबकी नजर बेलवेदर सीटों पर रहीं. क्योंकि राजनीतिक दृष्टि से बेलवेदर सीटें वे मानी जाती हैं जो पूरे राज्य में खास स्थान रखती है. इन सीटों पर जीतने वाली पार्टी अक्सर सरकार बनाने में सफल रही है. यही वजह है कि इन पर सभी दलों की पैनी नजर रहती है. ऐतिहासिक रूप से देखा जाए तो सीतामढ़ी, खजौली, रानीगंज, सहरसा, केवटी, सकरा और मुंगेर जैसी सीटों पर जीतने वाले दल ने सरकार बनाई है. इन सीटों को चुनावी मौसम का बैरोमीटर कहा जाता है. इस बार भी इन क्षेत्रों में मुकाबला बेहद दिलचस्प है. 

ये भी पढ़ें : 243 सीटों का रिजल्ट यहां देखिए, पल-पल का हर अपडेट्स

आइए जानते हैं इन सीटों का क्या है हाल?

कौन-कौन सी सीटें किस चरण में?

इन सीटों का महत्व इसलिए है क्योंकि पिछले कई चुनावों में इन पर जीतने वाली पार्टी ने सरकार बनाई है. उदाहरण के लिए, 2020 में एनडीए ने इन अधिकांश सीटों पर जीत दर्ज की थी और सत्ता में आया था. यही पैटर्न 2010 और 2015 में भी देखा गया था. 

मतदाताओं का क्या है मूड

ग्राउंड रिपोर्ट्स के अनुसार, इन क्षेत्रों में विकास, रोजगार और बिजली-पानी जैसे मुद्दे प्रमुख हैं. साथ ही जातीय समीकरण और स्थानीय नेतृत्व भी निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं. सहरसा और सीतामढ़ी में बाढ़ राहत और सड़क कनेक्टिविटी पर चर्चा है, जबकि मुंगेर में उद्योग और शिक्षा को लेकर मतदाता सवाल कर रहे हैं. ऐसे में सबको फाइनल नतीजों का इंतजार था. जिसका इंतजार खत्म हो गया.

सीटजीतहार
सीतामढ़ीबीजेपी के सुनील कुमारआरजेडी के सुनील
खजौलीबीजेपी के अरूण शंकरआरजेडी के बृजकिशोर
रानीगंजआरजेडी के अविनाश मंगलमजेडीयू के अचमित
सहरसाIIP के इंद्रजीत प्रसाद गुप्ताबीजेपी के आलोक रंजन
केवटीबीजेपी के मुरारी मोहन झाआरजेडी के फराज फातमी
सकराजेडीयू के आदित्य कुमारकांग्रेस के उमेश कुमार
मुंगेरबीजेपी के कुमार प्रणय आगेआरजेडी के अविनाश विधार्थी

Featured Video Of The Day
Iran Israel War Breaking News: Strait Of Hormuz पर Iran ने दी America को धमकी | Iran War News
Topics mentioned in this article