बिहार चुनाव: JDU में किसे कहां से मिल सकता है टिकट, ये है 30 सीटों की लिस्ट

NDA में सीट शेयरिंग का पेंच इतना स्पष्ट है कि जेडीयू और बीजेपी 102-101 (तीन-चार सीट ऊपर नीचे के फार्मूला पर लड़ेंगी जिसमे जेडीयू की सीट एक ज़्यादा होगी, राज्य में बड़े भाई की भूमिका को दर्शाते हुए) ऐसे में अब जेडीयू आलाकमान की तरफ़ से कई सीटों पर संभावित उम्मीदवारों के ग्रीन सिग्नल दिया जा चुका है

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बिहार विधानसभा चुनाव में अभी एनडीए में सीटों के बंटवारे पर फैसला नहीं हुआ है
  • उधर, सूत्रों ने बताया है कि जेडीयू ने अपने 30 कैंडिडेट के नाम तय कर लिए हैं और नीतीश की हरी झंडी मिल चुकी है
  • कहा जा रहा है कि राज्य में जेडीयू 102 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो चुका है. हालांकि, एनडीए और महागठबंधन के सहयोगी दलों में सीटों को लेकर माथापच्ची चल रही है. उधर, सूत्रों ने बताया कि जेडीयू ने 30 सीटों के लिए कैंडिडेट चुन लिए हैं और उनके नामों को हरी झंडी मिल चुकी है. सूत्रों ने बताया कि 30 सीटों पर पार्टी ने कैंडिडेट चुन लिए हैं. ज्यादातर सीटों पर मौजूदा विधायक को ही टिकट दिया गया है. 

एनडीए में अभी सीट शेयरिंग का ऐलान नहीं हुआ है पर सूत्रों के मुताबिक जेडीयू 102 सीटों पर जबकि बीजेपी 101 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. वहीं एलजेपी (आर) और जीतन राम मांझी की हम पार्टी की सीटों पर भी करीब-करीब बात बन चुकी है. उधर, सीएम नीतीश कुमार ने अपने 30 कैंडिडेट को नाम को हरी झंडी दे दी है. आइए जानते हैं वो नाम कौन हैं. 

जेडीयू के संभावित 30 

1. नालंदा - श्रवण कुमार

2. राजगीर (नालंदा) - कौशल किशोर

3.सुपौल- विजेंद्र प्रसाद यादव (ऊर्जा मंत्री)

4. पिपरा (सुपौल) - रामविलास कामत

5. निर्मली (सुपौल) - अनिरुद्ध प्रसाद यादव

6. संदेश (आरा/भोजपुर) - राधा चरण सेठ (अभी MLC)

7. जगदीशपुर (आरा/भोजपुर) - भगवान सिंह कुशवाहा (अभी MLC)

8. केसरिया (पूर्वी चंपारण) - शालिनी मिश्रा

9. वल्मीकिनगर (पश्चिमी चंपारण) - धीरेंद्र प्रताप सिंह (रिंकू सिंह)

10. मोकामा (पटना)- अनंत सिंह

11. फुलपरास (मधुबनी)- शिला मंडल

12. हरलाखी (मधुबनी) - सुधांशु शेखर

13. धमदाहा (पूर्णिया) - लेसी सिंह (मंत्री बिहार सरकार)

14. शिवहर (शिवहर) - चेतन आनंद (आनंद मोहन के बेटे)

15.  रूनी सैदपुर (सीतामढ़ी) - पंकज मिश्रा

16. बरारी (कटिहार)- विजय सिंह निषाद

17. आलमनगर (मधेपुरा) - नरेंद्र नारायण यादव (मंत्री बिहार सरकार)

18. सोनबरसा (सहरसा) - रत्नेश सदा (मंत्री)

19. काटी (सीवान) - अजित कुमार

20. कुचायकोट (गोपालगंज) - अमरेंद्र कुमार पांडे (पप्पू पांडे)

21. बहादुरपुर (दरभंगा) - मदन सहनी

22. ठाकुरगंज (किशनगंज)- गोपाल अग्रवाल

23. करगहर (रोहतास) - वशिष्ठ सिंह 

24. बेलागंज (गया) - मनोरमा देवी

25. सूरजगढ़ा (लखीसराय)-  रामानंद मंडल

26. बिहारीगंज (मधेपुरा) - निरंजन कुमार मेहता

27. सुलतानगंज (भागलपुर) - ललित नारायण मंडल

28. बरबीघा (शेखपुरा)- सुदर्शन कुमार

29. अमरपुर (बांका) - जयंत राज (मंत्री बिहार सरकार)

30. बारिशनगर (समस्तीपुर) - अशोक कुमार

Featured Video Of The Day
Bollywood में स्ट्रगल... आउटसाइडर की जर्नी... Avinash Tiwary ने खोले राज़ | NDTV Yuva 2026
Topics mentioned in this article